फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China giving 30 days to the marriage couple to save their homes from divorce

तलाक से टूटते घरों को बचाने के लिए दंपति को 30 दिन का समय दे रहा चीन 

Tue, 02 Mar 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बीजिंग
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Mar 2021 07:23 AM IST
विज्ञापन
China giving 30 days to the marriage couple to save their homes from divorce
divorce - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

चीन में तलाक के बढ़ते मामलों को देख कम्युनिस्ट सरकार टूटते घरों को बचाने के लिए 'कूलिंग ऑफ पीरियड' के तहत 30 दिन का समय दे रही है। नियम बनाया गया है कि तलाक चाहने वाले दंपति को 30 दिन इंतजार करना होगा। इसका मकसद इन दिनों में दोनों पक्ष बात करें और दिमाग से फैसला लें जिससे छोटी सी लड़ाई के कारण घर परिवार को टूटने से बचाया जा सके। दरअसल, सरकार को तलाक के बढ़ते मामलों से समाज खतरे में दिख रहा है। इससे अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


कोशिश : सरकार नहीं चाहती दंपती के बीच लड़ाई रिश्ते टूटने की वजह बने 
चीन में तलाक को लेकर बने नए कानून से जुड़े विशेषज्ञ लॉन्ग जुन का कहना है कि दंपती में सुबह लड़ाई होती है और शाम को तलाक। हम नहीं चाहते हैं कि अब कुछ घंटे में ही एक अटूट रिश्ता इस तरह बिखर जाए। इसी को देखते हुए सरकार तलाक में देरी करवा रही है। हालांकि महिलाओं का कहना है कि इंसाफ में देरी की तरकीब उन्हें और अधिक प्रताड़ित करने के बराबर है।
विज्ञापन


तीन महीने में 10 लाख से अधिक आवेदन
लॉन्ग जुन बताते हैं नए कानून का मकसद शादी के टूटते रिश्ते को बचाना है। नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2020 के आखिरी तीन महीनों में तलाक के 10 लाख से अधिक आवेदन आए थे जो पिछले वर्ष के आंकड़ों की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। बीजिंग में सबसे अधिक 36 फीसदी यानी तलाक के 27,000 मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़वाहट दूर करने की कोशिश
तलाक के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए नागरिक मामलों का मंत्रालय हर कोशिश में जुटा है। नियम के अनुसार, 30 दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद दंपती को अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए एक और बार बैठक करनी होगी। इसका मकसद रिश्तों को लेकर दंपति के बीच जो भी कड़वाहट है उसे दुरुस्त कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed