फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Foreign Minister Wang Yi says that China is open to international effort to identify source of Coronavirus

कोरोना पर चीन: जांच के लिए तैयार, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Sun, 24 May 2020 07:00 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 May 2020 07:00 PM IST
सार

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग देने के लिए तैयार है लेकिन ऐसी कोई भी जांच पूरी तरह राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होनी चाहिए। वांग ने अमेरिकी राजनेताओं पर वायरस की उत्पत्ति के बारे में अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया और चीन की निंदा करने की आलोचना की। 

विज्ञापन
China Foreign Minister Wang Yi says that China is open to international effort to identify source of Coronavirus
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दोनों ही चीन पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियां छिपाने का आरोप लगा चुके हैं। दोनों ही लगातार इस बात को दोहरा रहे हैं कि यह वायरस चीन की एक प्रयोगशाला से ही निकला है। वहीं, इस संबंध में अधिकतर वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस जानवरों से इंसान में आया है। 

विज्ञापन


चीन के सालाना संसद सत्र के बाद एक प्रेस वार्ता में वांग ने कहा, 'चीन जांच के लिए तैयार है लेकिन हम यह मानते हैं कि यह जांच पेशेवर, निष्पक्ष और रचनात्मक होनी चाहिए। निष्पक्षता का मतलब यह है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त हो, सभी देशों की संप्रभुता का पालन किया जाए।' बता दें कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के करीब 100 देशों ने हाल ही में वैश्विक महामारी की उत्पत्ति की स्वतंत्र जांच की मांग उठाई थी।

विज्ञापन

'वायरस को लेकर चीन के खिलाफ मुकदमा गैरकानूनी'

वांग ने कहा कि कोविड-19 को लेकर चीन के खिलाफ कोई भी मुकदमा तथ्यहीन आधार वाला होगा। चीन भी अन्य देशों की तरह इस वैश्विक महामारी का शिकार हुआ है और उसने अन्य जरूरतमंद सरकारों की सहायता भी की है। वांग ने कहा कि तथ्यों से अनजान कुछ अमेरिकी नेताओं ने चीन के खिलाफ बहुत झूठ गढ़े हैं और कई सारी साजिशें रची हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकदमे अंतरराष्ट्रीय कानून की कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे और ये मानवीय विवेक से परे होंगे। यह असत्य, गैरन्यायसंगत और गैरकानूनी है। चीन के खिलाफ इस तरह के मामले जो लोग लाएंगे, वे दिन में ही सपने देख रहे हैं और ऐसा करके वह खुद को अपमानित करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed