फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China facing tough challenges in New Phase of Covid Fight says Xi Jinping in New Year address

China Covid: नववर्ष संबोधन में बोले राष्ट्रपति जिनपिंग, नई कोविड लहर में कड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा चीन

Sat, 31 Dec 2022 10:53 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 31 Dec 2022 10:53 PM IST
सार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह एक आसान यात्रा नहीं रही। देश को अभूतपूर्व कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, चीन के असाधारण प्रयासों ने अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में मदद की है।

विज्ञापन
China facing tough challenges in New Phase of Covid Fight says Xi Jinping in New Year address
Xi Jinping - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को नए साल के संबोधन में कहा कि देशभर में कोविड महामारी की लहर नए चरण में प्रवेश कर गई है और इसका मुकाबला करने के लिए कठिन चुनौतियां बनी हुई हैं। बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बीजिंग से भारत और अन्य देशों को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के बारे में अधिक डेटा प्रदान करने के लिए कहा है, जो चीन से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग के उपाय कर रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह एक आसान यात्रा नहीं रही। देश को अभूतपूर्व कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, चीन के असाधारण प्रयासों ने अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि चीन ने नई चुनौतियों से निपटने के लिए कोविड प्रतिक्रिया को अपनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दस्तक के बाद से हमने लोगों के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। विज्ञान-आधारित और लक्षित दृष्टिकोण का पालन करते हुए, हमने लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की अधिकतम संभव सीमा तक रक्षा करने के लिए कोविड के खिलाफ कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शी जिनपिंग ने कहा कि चिकित्सा पेशेवर और सामुदायिक कार्यकर्ता कोविड के खिलाफ बहादुरी से अपने दायित्वों का पूरा कर रहे हैं। असाधारण प्रयासों से, हम अभूतपूर्व कठिनाइयों और चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन यह आसान यात्रा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सभी बड़ी मजबूती से डटे हुए हैं। आशा की किरण हमारे सामने है। आइए इसे पार करने के लिए एक अतिरिक्त प्रयास करें।

यूरोपीय देशों ने कोविड-19 नियम सख्त किए
वहीं, चीन में कोविड के मामलों में उछाल के बाद यूरोपीय देशों ने यहां से आने वाले यात्रियों के लिए सख्त कोविड-19 नियम लागू किए हैं। ब्रिटेन की सरकार ने शुक्रवार को चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जो पांच जनवरी से लागू होगी। नए नियम के मुताबिक चीन से फ्लाइट पकड़ने से यात्रियों को निगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट देनी होगी और यह दो दिन से अधिक पुरानी नहीं चाहिए।

फ्रांस की सरकार ने भी चीन से आने वाले हवाई यात्रियों से प्रस्थान के दो दिनों के भीतर निगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी कर दी है। एक जनवरी से इस नियम के लागू होने की उम्मीद है। इसी तरह, स्पेन की सरकार ने चीन से आने वाले पर्यटकों के लिए निगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed