China Taiwan: आक्रामक चीनी सेना ने ताइवान सीमा पर बढ़ाया युद्धाभ्यास, बाइडन बोले- इससे आगे नहीं बढ़ेगा चीन
चीन ने तनाव को शांत करने की सभी अपील ठुकरा दी है और इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह कब तक नाकेबंदी हटाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान को लेकर चीन का आक्रामक रवैया शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वह लगातार ताइवान सीमा पर युद्धाभ्यास कर रहा है। चीन ने सोमवार को कहा कि वह ताइवान के आसपास मजबूत सैन्य अभ्यासों का विस्तार कर रहा है। चीन की इस कार्रवाई ने शिपिंग और हवाई यातायात को बाधित कर दिया है। साथ ही वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी नेतृत्व के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, अभ्यास में पनडुब्बी रोधी अभ्यास शामिल होंगे, जो संभावित चीनी आक्रमण की स्थिति में ताइवान के लिए अमेरिकी मदद को टारगेट करेंगे।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- मैं चिंतित नहीं हूं, लेकिन मुझे चिंता है कि वे उतना आगे बढ़ रहे हैं जितना चाहते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे इससे ज्यादा कुछ करने जा रहे हैं।
चीन ने शांति की सभी अपील ठुकराई
चीनी सेना ने कहा है कि ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए मिसाइल हमलों, युद्धक विमानों और जहाजों की आवाजाही से जुड़ा उसका सैन्य अभ्यास अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की पिछले सप्ताह ताइवान की यात्रा की प्रतिक्रिया है। चीन ने तनाव को शांत करने की सभी अपील ठुकरा दी है और इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह कब नाकेबंदी हटाएगा।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने नौसेना और हवाई अभ्यास करने वाले कुल 66 विमानों और 14 युद्धपोतों का पता लगाया है। ताइवान ने अपनी सेना को अलर्ट पर रखकर और चीनी विमानों, जहाजों और ड्रोन की निगरानी के लिए जहाजों, विमानों और अन्य सैन्य उपकरणों को तैनात करके उसे जवाब दिया है।
इस बीच, ताइवान की आधिकारिक केंद्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि ताइवान की सेना चीनी अभ्यास के जवाब में मंगलवार और गुरुवार को दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी में लाइव-फायर आर्टिलरी अभ्यास करेगी। एक अनाम स्रोत का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अभ्यास में स्नाइपर, लड़ाकू वाहन, बख्तरबंद वाहन और साथ ही हमले के हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।
चीन का आक्रामक रवैया जारी
सीसीपी और इसे चेयरमैन शी जिनपिंग का ताइवान के प्रति आक्रामक रुख जारी है। पीएलए ने ताइवान की घेराबंदी के लिए नौसेना की तैनाती और बढ़ा दी है साथ ही ताइवान सीमा के पास समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल और रॉकेट दागे हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तरी ताइवान के उपर से गुजरते हुए कम से कम चार बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। इससे पहले चीनी सेना ने किसी तरह की चेतावनी भी नहीं जारी की। ताइवान के एक नागरिक ने समाचार एजेंसी एनआई से कहा कि चीन इससे पहले इतनी आक्रामक कभी नहीं हुआ था, वह इसके बारे में चिंतित हैं। एक बार वह (चीन) खून चख लेने के बाद कि मांस का स्वाद कैसा लगता है। हर कोई चिंता में डूबा। टीवी चैनलों पर रात-दिन इसी मुद्दे को दिखा रहे हैं। लेकिन आम नागरिकों की जिंदगी पहले की तरह आगे बढ़ रही है।