{"_id":"60c4f1ad6dce8738f439f078","slug":"china-eight-dead-three-sick-due-to-toxic-gas-leak-in-chemical-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन : रसायन कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव से आठ लोगों की मौत, तीन बीमार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन : रसायन कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव से आठ लोगों की मौत, तीन बीमार
Sat, 12 Jun 2021 11:11 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:11 PM IST
सार
प्राथमिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन से कंपनी के श्रमिक रसायन उतार रहे थे, तभी मिथाइल फॉर्मेट का रिसाव हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को एक रसायन कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य बीमार पड़ गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों ने सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी गुईयांग में पुलिस को तड़के यह जानकारी मिली कि कुछ लोग रसायन कंपनी के निकट बेहोश पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन से कंपनी के श्रमिक रसायन उतार रहे थे, तभी मिथाइल फॉर्मेट का रिसाव हुआ। वाहन पर हुबेई प्रांत का लाइसेंस प्लेट लगा हुआ था। आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि तीन व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन