फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China COVID-19 cases amid protests against President Xi Jinping lockdowns

China: जीरो कोविड नीति के बावजूद चीन में एक दिन में कोरोना के 40,000 केस, उठी जिनपिंग के इस्तीफे की मांग

Mon, 28 Nov 2022 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Nov 2022 02:34 PM IST
सार

चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 40 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
China COVID-19 cases amid protests against President Xi Jinping lockdowns
चीन में कोरोना के मामले - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ये लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड केस सामने आए हैं। इनमें से 3,822 लक्षण वाले थे और 36, 525 बिना लक्षण वाले। राजधानी बीजिंग में ही चार हजार मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के बाद लॉकडाउन में और सख्ती की जा रही है। लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी लगाई जा रही है जिससे लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं। 

विज्ञापन


चीन में बीते तीन दिनों के आंकड़े
चीन में बीते तीन दिनों के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी  आंकड़े के अनुसार शनिवार को 31,709 मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 39,791 मामले सामने आए थे। वहीं सोमवार को 40, 347 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

लोगों ने जिनपिंग सरकार के विरोध में लगाए नारे
इस बीच, सप्ताहांत के दौरान शंघाई के पूर्वी महानगर में जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, वह बीजिंग तक फैल गया, जहां सैकड़ों लोग रविवार शाम केंद्रीय शहर में लियांगमाहे नदी के पास एकत्रित हुए। झिंजियांग में उरुमकी में COVID-19 लॉकडाउन के तहत रिपोर्ट किए गए एक अपार्टमेंट ब्लॉक में आग में मारे गए लोगों की याद में जलती हुई मोमबत्तियां ले जाने वाली भीड़ ने जिनपिंग सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन काफी देर तक चला और इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनपिंग इस्तीफा दो के लगे नारे
सड़क पर उतरे लोगों का कहना है कि बस बहुत हो गया वे लॉकडाउन को ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। कई लोगों ने मौन विरोध भी जताया जबकि अन्य लोगों ने सार्वजनिक रूप से चीनी नेता शी जिनपिंग को इस्तीफा देने के लिए कहा।


सिंघुआ विश्वविद्यालय समेत कई शहरों में विरोध
बीजिंग में प्रतिष्ठित सिंघुआ विश्वविद्यालय और नानजिंग में संचार विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए।  हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोमवार को बताया कि हाल के हफ्तों में, गुआंग्डोंग, झेंग्झौ, ल्हासा, तिब्बत की प्रांतीय राजधानी और अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें प्रतिभागियों ने लंबे समय तक लॉकडाउन और कोविड परीक्षणों को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed