फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china complains us elon musk space station satellite nearly struck news and updates

चीन: स्पेस स्टेशन से टकराने से बचा एलन मस्क की कंपनी का सैटेलाइट, भड़के ड्रैगन ने अमेरिका को दे डाली धमकी

Wed, 29 Dec 2021 05:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 29 Dec 2021 05:06 PM IST
सार

चीन का तियानगोंग स्पेस स्टेशन सत्तासीन कम्युनिस्ट पार्टी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। ऐसे में चीन इस प्रोजेक्ट में किसी भी तरह का नुकसान बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
china complains us elon musk space station satellite nearly struck news and updates
स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : Social Media

विस्तार

पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके चीन को अपने एक स्पेस स्टेशन को बचाने के लिए अमेरिका से गुहार लगानी पड़ रही है। वह भी एक ऐसी परेशानी के लिए जो उसके लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने खड़ी की है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही चीन ने शिकायत की थी कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की तरफ से लॉन्च की गईं सैटेलाइट उनके स्पेस स्टेशन से टकराने वाली थीं। इस टकराव को टालने के लिए ही उसे अपने अंतरिक्ष स्टेशन की पोजिशन बदलनी पड़ी। इसे लेकर ही चीन ने अमेरिका से अपील की है कि वह भविष्य में ऐसे मिशन्स का सुरक्षित रहना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


क्या बोला चीन?
चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अमेरिका ने तियानगोंग स्पेस स्टेशन और उसमें सवार तीन क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए की गई संधि को नजरअंदाज किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अमेरिका को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, "1967 में अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए हुई संधि के तहत यह सभी की जिम्मेदारी है कि वे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखें। लेकिन अमेरिका अपनी यह जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा।"
विज्ञापन


चीन का पहला स्पेस स्टेशन है तियानगोंग
चीन का तियानगोंग स्पेस स्टेशन सत्तासीन कम्युनिस्ट पार्टी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। ऐसे में चीन इस प्रोजेक्ट की गंभीरता से कोई छेड़छाड़ नहीं चाहता है। तियानगोंग को पहली बार अप्रैल में लॉन्च किया गया था। उसका क्रू 90 दिन का मिशन पूरा करने के बाद सितंबर में पृथ्वी पर लौट आया था, जबकि दूसरा क्रू 16 अक्तूबर को छह महीने के मिशन पर अंतरिक्ष रवाना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष में दो हजार स्टारलिंक सैटेलाइट लॉन्च करना है एलन मस्क का मकसद
एलन मस्क ने वैश्विक इंटरनेट सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन्होंने अपनी कंपनी स्पेसएक्स के जरिए स्टारलिंक सैटेलाइट लॉन्च करना शुरू किया है। बताया गया है कि पूरी दुनिया को अपनी कंपनी के इंटरनेट के दायरे में लाने के लिए मस्क दो हजार सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाएंगे। उसी कड़ी में स्पेसएक्स की तरफ से 18 दिसंब को 34वां लॉन्च किया गया, जिसमें एक साथ 52 सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में भेजी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed