{"_id":"5f7c97678ebc3e5be50e84a5","slug":"china-claimed-to-develop-effective-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: चीन ने किया कारगर वैक्सीन बनाने का दावा, मंजूरी के लिए डब्ल्यूएचओ से किया संपर्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: चीन ने किया कारगर वैक्सीन बनाने का दावा, मंजूरी के लिए डब्ल्यूएचओ से किया संपर्क
Tue, 06 Oct 2020 09:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, बीजिंग
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन इस कोशिश में लगा है कि स्थानीय तौर पर तैयार की गई कोविड-19 की वैक्सीन को पूरी दुनिया में पहुंचाया जाए। इसके लिए चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन से लगातार बात कर रहा है और उसे ये भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहा है कि ये वैक्सीन सबसे कारगर है और वह इसे कम कीमत पर दुनिया के तमाम देशों को उपलब्ध करवा सकता है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी के मुताबिक चीन ने अपने देश में तैयार की गई इस वैक्सीन को देश के करोड़ों कामगारों पर आजमाया है जो हाई रिस्क जोन में पाए गए थे। हालांकि चीन ने इस वैक्सीन का अभी तक क्लिनिकल ट्रायल पूरा नहीं किया है। लेकिन, उसका दावा है कि कोविड के लक्षणों से बचने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये वैक्सीन कामयाब है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी सौकोरो एस्केलेट के मुताबिक चीन ने संगठन से इस वैक्सीन के बारे में प्राथमिक स्तर की बातचीत की है। एस्केलेट ने कहा कि चीन ने वैक्सीन को लेकर अपना प्रस्ताव रखा है कि इसे दुनिया भर में इस्तेमाल करने की मंजूरी देनी चाहिए और इसे आपातकालीन इस्तेमाल करने योग्य घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपात दवाओं की सूची की जो प्रक्रिया है उसमें जनस्वास्थ्य से जुड़ी उन गैरलाइसेंसी दवाओं को शामिल करने का भी प्रावधान है जिन्हें बड़े पैमाने पर आम लोगों के इस्तेमाल और स्वीकार्यता के बाद तय किया जाता है।