{"_id":"5eed147d8ebc3e42c4598ef3","slug":"china-blames-europe-for-37-new-corona-cases-surfaced-in-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग में सामने आए कोरोना के 37 नए मामले, चीन ने यूरोप को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीजिंग में सामने आए कोरोना के 37 नए मामले, चीन ने यूरोप को ठहराया जिम्मेदार
Sat, 20 Jun 2020 01:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर चिंता जताई जा रही है। राजधानी बीजिंग कोरोना का नया केंद्र बन गई है। बीजिंग में कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 183 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस बीच कोरोना के नए मामलों को लेकर चीन ने यूरोप को जिम्मेदार ठहराया है। चीन ने अंदेशा जताते हुए कहा है कि ऐसा हो सकता है कि बीजिंग में नए क्लस्टर मामले यूरोप से आए हों।
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक शुरुआती महामारी विज्ञान सर्वे से पता चलता है कि बीजिंग में शिनफैडी थोक बाजार में पाया जाने वाला कोरोना वायरस यूरोप से आया था।
विज्ञापन
चीनी विरोलॉजिस्टों का अनुमान है कि यूरोप में वायरस के संक्रमण का जीवन ज्यादा लंबा है। उनका कहना है कि यह संभव है कि वायरस यात्रा के जरिए चीन में आया हो। इसके पीछे चीन का तर्क है कि वायरस यात्रियों के सील किए गए फ्रोजेन फूड या फिर किसी ठंडी सामग्री के जरिए आया हो।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को बीजिंग में 21 नए मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद पिछले सात दिनों में यहां कोविड-19 के 158 नए मामले सामने आ चुके थे। इनमें से सभी मामले दक्षिण-पश्चिमी फेंगताई जिले में एक खाद्य बाजार से संबंधित हैं।
चीनी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के निदेशक गाओ फू ने इस सप्ताह शंघाई के एक सेमिनार में कहा, "इस प्रकोप में बहुत सारे एसिंप्टोमेटिक या माइल्ड केस का पता लगाया गया है, जिसके कारण पर्यावरण में वायरस की इतनी बड़ी मात्रा है।" बता दें कि एसिंप्टोमेटिक वो मामले होते हैं जिनमें संक्रमितों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
बता दें कि 21 मिलियन आबादी वाले बीजिंग में पिछले सप्ताह के बाद से धीरे-धीरे प्रतिबंधों को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में यहां शिनफाडी बाजार से क्लस्टर संक्रमण उभरा है।
नए क्लस्टर ने एक बार फिर से चीन के खाद्य बाजारों में स्वच्छता को लेकर दुनियाभर का ध्यान केंद्रित किया है। बता दें कि वुहान के वेट मार्केट जैसा ही यहां हाल है। यहां सीफूड और मांस बाजार से कलस्टर को जोड़ कर देखा जा रहा है। मालूम हो कि वुहान के वेट मार्केट से ही कोरोना वायरस पैदा हुआ, जो दुनियाभर में महामारी बन कर फैल गया।