फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China big action on America sanctions imposed on former US Commerce Minister and seven people including many organizations

चीन की बड़ी कार्रवाई: पूर्व अमेरिकी वाणिज्य मंत्री व सात लोगों, संगठनों पर लगाए प्रतिबंध

Sun, 25 Jul 2021 12:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Sun, 25 Jul 2021 12:55 AM IST
सार

  • बाइडन प्रशासन ने चीनी फैसले को ‘निरर्थक’ और ‘निराशावादी’ करार दिया
  • दोनों देशों के बीच मानवाधिकार, साइबर सुरक्षा, व्यापार और कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर तनाव बढ़ गया है

विज्ञापन
China big action on America sanctions imposed on former US Commerce Minister and seven people including many organizations
अमेरिका-चीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने हांगकांग में स्वतंत्रता के बिगड़ते हालात पर दी गई अमेरिकी सलाह के बाद अमेरिका के पूर्व वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस समेत सात अमेरिकियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ मंत्री के चीन दौरे से कुछ दिन पूर्व ही बीजिंग की इस कार्रवाई पर दोनों देशों के बीच मानवाधिकार, साइबर सुरक्षा, व्यापार और कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन का चीन दौरा सुनिश्चित हो चुका है। इस बीच चीन ने यह फैसला अमेरिका के उस कदम के जवाब में उठाया है जिसके तहत अमेरिका पहले ही हांगकांग में चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। बाइडन प्रशासन ने चीनी फैसले को ‘निरर्थक’ और ‘निराशावादी’ करार दिया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही अमेरिका ने हांगकांग में चीनी दबदबे के बाद व्यापारिक समुदाय को खतरे की चेतावनी दी थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चीनी सुरक्षा कानून से हांगकांग के नागरिकों और व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नए प्रतिबंधों का एलान करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध हांगकांग में कारोबार का माहौल खराब करने के लिए लगाए गए हैं। इसी के जवाब में चीन अमेरिकी वाणिज्य मंत्री समेत सात अमेरिकी नागरिकों व संगठनों पर प्रतिबंध लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉस ने खड़ी कीं चीनीं कंपनियों के लिए बाधाएं
चीन ने अमेरिका के जिस पूर्व वाणिज्य मंत्री पर हांगकांग में प्रतिबंध लगाया है उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में चीन की नामी कंपनी हुवावे के कारोबार पर भी बाधाएं खड़ी की थीं। उन्होंने उन चीनी कंपनियों की संख्या बढ़ा दी थी जो पहले लाइसेंस लिए बिना अमेरिकी कंपनियों के साथ कारोबार नहीं सकतीं थीं। ऐसे में कई चीनी कंपनियों के सामने अमेरिका के साथ कारोबार का संकट पैदा हो गया।


रोक के बावजूद अमेरिका अपने फैसलों पर अडिग
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका चीन के इन प्रतिबंधों के बाद भी अपने फैसलों पर ‘अडिग’ है। उन्होंने कहा, ये पाबंदियां ताजा उदाहरण हैं कि चीन कैसे राजनीतिक संदेश भेजने के लिए लोगों, कंपनियों और सिविल सोसायटी संस्थानों को सजा देता है। बता दें कि दोनों देशों के बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय से ही रिश्ते बिगड़ने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed