फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China asks Mike Pompeo to show enormous evidence of COVID-19 originating from Wuhan lab

अमेरिका के दावे पर चीन की मांग, सबूत दें कि वुहान की लैब से निकला है कोरोना वायरस

Wed, 06 May 2020 06:02 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 May 2020 06:02 PM IST
सार

चीन ने बुधवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से कहा कि वह जिस बड़े सबूत के आधार पर यह दावा कर रहे हैं कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से निकला है, वह सबूत पेश करें और सिद्ध करें कि वह सही कह रहे हैं। बता दें कि चीन ने दावा किया है कि कोरोना वायरस किसी लैब में या किसी व्यक्ति ने नहीं बनाया।

विज्ञापन
China asks Mike Pompeo to show enormous evidence of COVID-19 originating from Wuhan lab
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दरअसल, तीन मई को पोम्पियो ने कहा था कि अमेरिका के पास बड़ा सबूत है जो यह बताता है कि कोरोना वायरस की शुरुआत वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में हुई थी। पोम्पियो ने चीन पर यह आरोप भी लगाया था कि उसने अमेरिका और दुनिया के बाकी वैज्ञानिकों से साथ इससे संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की। 

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक प्रेस वार्ता में कहा, 'उन्होंने (पोम्पियो) कहा कि उनके पास बड़ा सबूत है। अगर ऐसा है तो हमें दिखाइए। वह कोई सबूत पेश नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके पास कुछ नहीं है। यह मामला वैज्ञानिकों और पेशेवरों को देखना चाहिए न कि अपने हितों को साधने वाले राजनेताओं को।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख कह चुके हैं कि अमेरिका के पास उसके दावे को आधार देने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है। प्रवक्ता ने कहा, कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विषय में लोगों के विभिन्न मत हैं। यह एक गंभीर मामला है। अमेरिका समेत कई देशों के वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस प्रकृति से आया है और इसके लैब में बनने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने नहीं दिया कोई सबूत : डब्ल्यूएचओ

इससे पहले डब्ल्यूएचओ भी अमेरिका के इस दावे पर सवाल उठा चुका है। डब्ल्यूएचओ के आपात निदेशक माइकल रेयान ने कहा हमें वायरस के वुहान के लैब में विकसित होने से जुड़ा कोई सबूत या डाटा नहीं मिला है। हमारे हिसाब से यह केवल एक कल्पना है।



रेयान ने कहा कि यदि अमेरिका या किसी अन्य के पास ऐसा डाटा अथवा सबूत हैं जो साबित करते हों कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन की किसी लैब में हुई है तो हम इसे जानने के इच्छुक होंगे। यह अमेरिका पर निर्भर करता है कि इसे कब साझा करना है। डब्ल्यूएचओ के लिए इस खास संदर्भ में बिना जानकारी के काम करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed