फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China approves 3 child policy with SOPs after 36 years of one child policy and 6 years of two child policy show negligible improvement news and updates

बदलाव: 36 साल तक एक बच्चे की नीति रखने वाले चीन को अब घटती आबादी की चिंता, तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत दी

Fri, 20 Aug 2021 02:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:33 PM IST
सार

चीन की आबादी में बूढ़ों की संख्या बढ़ने और जन्मदर कम होने के बाद वन चाइल्ड पॉलिसी को बदल कर दो बच्चों तक बढ़ाया गया। हालांकि, अब इसमें भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
China approves 3 child policy with SOPs after 36 years of one child policy and 6 years of two child policy show negligible improvement news and updates
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सरकार ने तीन बच्चों की नीति को मंजूरी दी। - फोटो : PTI

विस्तार

चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लायी गयी तीन बच्चों की नीति का शुक्रवार को औपचारिक रूप से समर्थन किया। यह नीति दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में तेजी से कम होती जन्म दर को रोकने के मकसद से लायी गयी है। 
विज्ञापन


बता दें कि चीन में 1980 के दशक में राष्ट्रपति डेंग शाओपिंग के शासन में वन-चाइल्ड पॉलिसी यानी एक-बच्चे की नीति सख्ती से लागू की गई थी। इसके तहत माता-पिता सिर्फ एक बच्चा ही पैदा कर सकते थे। इन नियमों को तोड़ने वाले जोड़ों और उनके बच्चों से सरकारी सुविधाएं छीन ली जाती थीं। साथ ही उन्हें सरकारी नौकरियों और योजनाओं से भी दूर कर दिया जाता था। चीन ने यह योजना 2015 तक जारी रखी। 
विज्ञापन


हालांकि, आबादी में बूढ़ों की संख्या बढ़ने और जन्मदर कम होने के बाद इस नीति को बदल कर टू-चाइल्ड पॉलिसी (दो बच्चों की नीति) कर दिया गया। पिछले साल चीन का जो सर्वे सामने आया, उसके मुताबिक 2020 में चीन में महज 1.2 करोड़ बच्चे ही पैदा हुए, जो कि 2019 के 1.46 करोड़ बच्चों के आंकड़े से कम था। इसके अलावा चीन में प्रजनन दर भी 1.3 फीसदी पर ठहर गई, जिसने चीन को सबसे कम प्रजनन दर वाले देशों में शामिल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति ने संशोधित जनसंख्या एवं परिवार नियोजन कानून को पारित कर दिया जिसमें चीनी दंपत्तियों को तीन बच्चे तक पैदा करने की अनुमति दी गयी है। चीन में बढ़ती महंगाई के कारण दंपति कम बच्चे पैदा कर रहे हैं और इन चिंताओं से निपटने के लिए कानून में अधिक सामाजिक और आर्थिक सहयोग के उपाय भी किए गए हैं।


सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ के अनुसार, नए कानून में बच्चों के पालन-पोषण और उनकी शिक्षा का खर्च कम करने के साथ ही परिवार का बोझ कम करने के लिए वित्त, कर, बीमा, शिक्षा, आवासीय और रोजगार संबंधी सहयोगात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस साल मई में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने दो बच्चों की अपनी सख्त नीति में छूट देते हुए सभी दंपतियों को तीन तक बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी। चीन ने दशकों पुरानी एक बच्चे की नीति को रद्द करते हुए 2015 में सभी दंपतियों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी। नीति निर्माताओं ने देश में जनसांख्यिकीय संकट से निपटने के लिए एक बच्चे की नीति को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed