{"_id":"60db84fb8ebc3ec1f80a8c1d","slug":"china-anti-corona-vaccine-is-safe-and-effective-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"corona vaccine: चीन की कोरोना रोधी वैक्सीन बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
corona vaccine: चीन की कोरोना रोधी वैक्सीन बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी
Wed, 30 Jun 2021 03:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:37 AM IST
सार
शोधकर्ताओं ने बताया कि टीके के प्रतिकूल प्रभाव हल्के से लेकर मध्यम तक थे जिनमें इंजेक्शन लगने के स्थान पर दर्द सबसे सामान्य लक्षण रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन निर्मित कोरोना रोधी टीके ‘कोरोनावैक’ की दो खुराकें बच्चों और किशोरों के लिए सुरक्षित हैं और उनमें मजबूत एंटीबॉडी बनाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
‘द लांसेट इन्फेक्शियस डिजीज’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि सिनोवैक निर्मित ‘कोरोनावैक’ के 550 प्रतिभागियों पर किए गए पहले एवं दूसरे चरण के ट्रायल में शामिल 96 फीसदी से अधिक बच्चों और किशोरों को टीके की दोनों खुराक मिलने के बाद उनमें सार्स-सीओवी2 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गईं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने बताया कि टीके के प्रतिकूल प्रभाव हल्के से लेकर मध्यम तक थे जिनमें इंजेक्शन लगने के स्थान पर दर्द सबसे सामान्य लक्षण रहा।
चीन के सिनोवैक लाइफ साइंसेज के छियांग गाओ के मुताबिक, वयस्कों की तुलना में बच्चों और किशोरों में कोरोना के आमतौर पर मामूली लक्षण होते हैं या कई बार लक्षण होते ही नहीं हैं। लेकिन कुछ बच्चों को गंभीर लक्षण होने की भी आशंका है।
विज्ञापन