फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China announces new Military drills in Yellow and Bohai Sea after Taiwan Strait War games news in hindi

China-US: अमेरिकी सहयोगियों को चीन की चेतावनी, ताइवान के बाद अब कोरिया से लगते समुद्र में करेगा युद्धाभ्यास

Sun, 07 Aug 2022 08:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 07 Aug 2022 08:53 PM IST
सार

ताइवान जलडमरूमध्य में चीन का युद्धाभ्यास रविवार तक खत्म होना था। हालांकि, न तो चीन और न ही ताइवान ने इनके खत्म होने की बात कही। 

विज्ञापन
China announces new Military drills in Yellow and Bohai Sea after Taiwan Strait War games news in hindi
चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में जारी रखा युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन भड़का हुआ है। उसने बीते दिनों में ताइवान से लगते जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास जारी रखा है। इस बीच ड्रैगन ने कहा है कि उसने अब यलो और बोहई समुद्र में भी सैन्य युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस बीच चीन के सैन्य विश्लेषक ने कहा है कि पीएलए ताइवान के पास सैन्य अभ्यास जारी रखेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ताइवान जलडमरूमध्य में चीन का युद्धाभ्यास रविवार तक खत्म होना था। हालांकि, न तो चीन और न ही ताइवान ने इनके खत्म होने की बात कही। इसी बीच चीनी सेना की तरफ से दो और समुद्रों में युद्धाभ्यास की बात कही गई है। जहां यलो सी चीन और कोरियाई प्रायाद्वीप के बीच है, वहीं बोहई सागर भी यलो सी का अगला हिस्सा है। इसके अलावा ताइवान के आसपास भी चीन नियमित अंतराल पर सैन्य युद्धाभ्यास जारी रखेगा। यानी ड्रैगन की ओर से अमेरिकी सहयोगियों को धमकी का दौर आगे भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन


बताया गया है कि ताइवान के आसपास युद्धाभ्यास के दौरान चीन ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों के टेस्ट लॉन्च भी किए। इनमें से कई मिसाइलें ताइवान की राजधानी ताइपे के ऊपर से गुजरीं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसने इस युद्धाभ्यास के दौरान लॉन्ग रेंज मिसाइल और जमीन पर हमलों की टेस्टिंग की। इसके अलावा चीन ने इस दौरान अमेरिकी अफसरों की तरफ से किए गए फोन का भी जवाब नहीं दिया। विश्लेषकों ने चीन की इस हरकत की निंदा की और कहा कि उसकी एक गलत हरकत दुनिया को युद्ध की आग में झोंक सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ ताइवान ने भी चीन के इन युद्धाभ्यासों का अपनी तरह से जवाब दिया। ताइवान के आधिकारिक न्यूज आउटलेट सेंट्रल न्यूज एजेंसी (सीएनए) ने कहा कि ताइवानी सेना मंगलवार को दक्षिणी पिंगतुंग काउंटी में तोपों की फायरिंग की लाइव ड्रिल करेगी। इसके अलावा ताइपे के नेताओं ने चीन की हरकतों की निंदा की है। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने चीनी एयरफोर्स के 66 विमानों और 14 युद्धपोतों की गतिविधियां ताइवानी जलडमरूमध्य में दर्ज कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed