फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China and Myanmar resolve to stand together despite Rohingya dispute

रोहिंग्या विवाद के बावजूद चीन और म्यांमार ने साथ खड़े होने का लिया संकल्प

Sat, 18 Jan 2020 01:42 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नेपीडा
पीटीआई, नेपीडा Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
China and Myanmar resolve to stand together despite Rohingya dispute
शी जिनपिंग- आंग सान सू ची - फोटो : Twitter

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और म्यामांर की नेता आंग सान सू ची के बीच देश में विशाल बुनियादी ढांचा निर्माण संबंधी समझौते को लेकर शनिवार को बैठक हुई। इस बीच सू ची ने कहा है कि म्यामांर हमेशा चीन के साथ खड़ा रहेगा। चीनी नेता म्यामांर की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 2017 में म्यामांर में मुख्य रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर हुई सैन्य कार्रवाई के कारण करीब 740,000 रोहिंग्या मुसलमानों को सीमा पार कर बांग्लादेश जाने को मजबूर होना पड़ा। उस कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने नरसंहार करार दिया था। इस कार्रवाई को लेकर आलोचनाओं के बावजूद म्यामांर के साथ चीन मजबूती से खड़ा रहा।
विज्ञापन


सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यामांर’ के अनुसार, शुक्रवार को यहां पहुंचने के बाद शी ने इस यात्रा को दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ईमानदारी न होने और असमानता का भी जिक्र किया, जिसे कुछ हद तक अमेरिका के संदर्भ में माना जा सकता है। अमेरिका ने म्यामांर के सेना प्रमुख मिन आंग हलांग पर प्रतिबंध लगाया है।

म्यामांर की नेता सू ची ने कहा कि उनका देश हमेशा चीन की तरफ रहेगा। रोहिंग्या पर कार्रवाई को लेकर सेना का बचाव करने के लिए पश्चिमी देशों ने सू ची की आलोचना की थी।


उन्होंने शुक्रवार देर रात एक समारोह के दौरान कहा कि पड़ोसी देश के पास दुनिया के अंत तक एक साथ रहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। एशियाई महाशक्ति चीन अब म्यामांर का सबसे बड़ा निवेशक है और देश की कई परियोजनाओं में आर्थिक मदद दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed