फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China alleged that Indian troops were first to have illegally crossed LAC

पाकिस्तान की चाल चल रहा चीन, खुद विवाद बढ़ाकर भारत पर ही लगा रहा आरोप

Wed, 02 Sep 2020 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
China alleged that Indian troops were first to have illegally crossed LAC
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock

सीमा विवाद के बीच अब चीन ने भी पाकिस्तान का तरीका अपना लिया है। जिस तरह पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाता रहता है वैसे ही चीन भी अब सीमा विवाद के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा है। बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पहले भारतीय सैनिकों ने अवैध तरीके से एलएसी पार की और सीमा पर यथास्थिति को बदला।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम भारतीय पक्ष से अनुरोध करते हैं कि अपने सीमा पर तैनात सैनिकों को सख्त अनुशासन में रखें, सभी उकसाने वाली कार्रवाइयों पर रोक लगाएं, उन सभी को तुरंत वापस बुलाएं जिन्होंने अवैध तरीके से एलएसी पार की है और ऐसी कोई भी कार्रवाई को तुरंत रोक दें जो तनाव बढ़ाने वाली हो या मामले में विवादित को और तूल देने वाली हो।'
विज्ञापन

 

प्रवक्ता ने भारत पर पहले एलएसी पार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'भारतीय पक्ष ये दावा करता है कि उन्होंने चीनी सेना की गतिविधियों को पहले ही रोक दिया। भारत का यह बयान इस बात को स्पष्ट करता है कि भारतीय सैनिकों ने पहले अवैध तरीके से एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पार की, उन्होंने सीमा क्षेत्रों पर यथास्थिति को बदला और द्विपक्षीय समझौतों और महत्वपूर्ण आम सहमति का उल्लंघन किया है।'

एक दिन पहले ही दी थी भारत ने नसीहत

चीन के इस बयान से एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को भारत ने चीन को नसीहत दी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत वार्ता के जरिए विवाद निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन चीन को अपनी हरकतों पर लगाम लगानी होगी। मंत्रालय ने कहा था कि हमने चीनी पक्ष के साथ हालिया गतिविधियों और आक्रामक कार्रवाइयों का मामला राजनयिक और सैन्य, दोनों चैनलों के माध्यम से साझा किया है। 

हमने उनसे अनुरोध किया है कि अनुशासन में रहें और अपने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों कों ऐसी आक्रामक गतिविधियां करने से रोकें। मंत्रालय ने कहा कि 31 अगस्त को, जब दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडर स्थिति को सामान्य करने के लिए चर्चा कर रहे थे, तब भी चीनी सैनिकों ने उकसाने वाली कार्रवाई की थी। समय रहते रक्षात्मक कार्रवाई के चलते भारतीय पक्ष यथास्थिति को बदलने के लिए किए गए इन प्रयासों को रोकने में सक्षम रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed