फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: A Chinese woman involved in seven murders was sentenced to death by the court

चीन : सात हत्याओं में शामिल एक चीनी महिला को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

Sat, 11 Sep 2021 12:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 11 Sep 2021 12:58 AM IST
सार

जियांग्शी प्रांत की एक स्थानीय अदालत ने सजा के एलान के साथ ही चीनी महिला लाओ से उसके राजनीतिक अधिकार भी छीन लिए हैं साथ ही उसकी सारी निजी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
China: A Chinese woman involved in seven murders was sentenced to death by the court
court - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत की एक स्थानीय अदालत ने कथित तौर पर कई डकैतियों, अपहरणों और सात लोगों की हत्या में शामिल एक चीनी महिला लाओ रोंग्ज़ी को मौत की सजा सुनाई है।  

विज्ञापन


नानचांग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अपने फैसले सुनाते हुए कहा कि, लाओ रोंग्ज़ी ने 1996-1999 के दौरान अपने प्रेमी के साथ विभिन्न प्रांतों में कई डकैतियों, अपहरणों और हत्याओं की साजिश रची। इस वजह से सात लोगों की जान गई।
विज्ञापन


कोर्ट ने सजा के एलान के साथ ही लाओ से उसके राजनीतिक भी अधिकार छीन लिए और उसकी सारी निजी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। फैसला सुनने के बाद लाओ रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेगी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, छद्म नामों का उपयोग करके वह करीब 20 वर्षों तक फरार रही। उसके बाद नवंबर 2019 में लाओ को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed