फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: 4 killed and 8 injured after ramp bridge collapse in Ezhou city of Hubei province

चीन : हुबेई प्रांत के एझोउ शहर में रैंप ब्रिज गिरने से 4 लोगों की मौत, 8 हुए घायल

Mon, 20 Dec 2021 05:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 05:21 AM IST
सार

चीन के हुबेई प्रांत के एझोउ शहर में शनिवार दोपहर को एक रैंप ब्रिज (पुल) का हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
China: 4 killed and 8 injured after ramp bridge collapse in Ezhou city of Hubei province
हुबेई प्रांत के एझोउ शहर में टूटा हुआ रैंप ब्रिज - फोटो : twitter

विस्तार

चीन के हुबेई प्रांत के एझोउ शहर में एक रैंप ब्रिज (पुल) का हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा शनिवार को दोपहर 3.36 बजे हुआ, जब एक एक्सप्रेसवे पर बने रैंप ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। 

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे का दोतरफा यातायात हुआ बंद
अधिकारियों ने बताया कि पुल पर तीन ट्रक गिर गए। सिंगल-कॉलम ब्रिज के नीचे एक कार दब गई, इससे एक्सप्रेसवे का दोतरफा यातायात बंद हो गया। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय अज्ञात संख्या में लोग पुल पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 198 टन वजन का एक ओवरलोड ट्रक गिरते समय दो टुकड़ों में टूट गया, जिसके नीचे दो अन्य वाहन दब गए। बचाव के लिए प्रांतीय गवर्नर और एक उप प्रांतीय गवर्नर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, यातायात पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी आपातकालीन राहत कार्य में जुटे हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed