फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: 16 China: 16 people died in a fire in a shoppdied in a fire in a shopping mall in China, 16 people died

China: चीन के शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत; घटना की होगी उच्च स्तरीय जांच

Thu, 18 Jul 2024 01:29 PM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मेघा झा Updated Thu, 18 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

चीन के शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिससे 16 लोगों की मौत हो गई। इमारत के अंदर फंसे लगभग 75 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मंत्रालय इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे। 

विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई। बुधवार को शाम करीब 6 बजे सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में हाई-टेक ज़ोन में स्थित 14-मंजिला इमारत में यह घटना हुई। इस घटना सोशल मीडिया पर चल रही वीडियों में काले धुएं का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। इनमें से कई लोग तो बालकनी पर इकट्ठे दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


चीनी सरकार के अनुसार, बुधवार को शाम 8 बजे सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में हाई-टेक जोन स्थित 14 मंजिल इमारत में आग लगने की घटना थी। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि बचाव अभियान गुरुवार को पूरा हो गया। इमारत के अंदर फंसे करीब 75 लोगों को बाहर निकाला गया। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, कुल 16 लोगों की मौत हो गई है और बाकी लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार तो यह आग निर्माण कार्य के कारण लगी थी।
विज्ञापन


सख्त कदमों के बाद भी हो रह अग्निकांड
वहीं दूसरी ओर चीन मंत्रालय इस अग्निकांड के पीछे की कहानी जानना चाहती है। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय और राष्ट्रीय अग्नि एवं बचाव प्रशासन ने बताया कि उसने घटना की जांच के लिए एक दल भेजा है। वही मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना की जांच में भाग लेने के लिए देश भर से अग्नि विशेषज्ञों को भी भेजा जाएगा। बता दें कि प्रांतीय सरकारों के लिए सख्त निवारक उपाय लागू करने के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देशों के बावजूद चीन में बड़ी आग दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। अधिकारियों की मानें तो होटल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाओं की संख्या दोषपूर्ण विद्युत और गैस पाइपलाइनों के कारण थी। इस साल जनवरी में चीनी प्रांत जियांग्शी में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से 39 लोग मारे गए थे। अगले महीने नानजिंग शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से पंद्रह लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed