फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chile Wildfires several Killed as forest fires approach densely populated central areas world news in hindi

Chile Wildfire: चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक 46 लोगों की मौत, आबादी वाले इलाकों में फैलने का खतरा

Sun, 04 Feb 2024 02:27 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो (चिली)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो (चिली) Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 04 Feb 2024 02:27 AM IST
सार

चिली के अधिकारियों ने शनिवार को हताहतों की जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक बचाव दल वालपराइसो क्षेत्र के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंच सका है।

विज्ञापन
Chile Wildfires several Killed as forest fires approach densely populated central areas world news in hindi
Chile Wildfires - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण आग से 46 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1,100 घर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को हताहतों की जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक बचाव दल वालपराइसो क्षेत्र के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंच सका है।

विज्ञापन


चिली की गृह मंत्री कैरोलिना तोहा ने कहा कि देश के मध्य और दक्षिण क्षेत्र में 92 जंगलों में आग लगी है। जंगल की आग से 43,000 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि आग घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर फैल रही है। इस कारण लोगों, घरों और सुविधाओं के प्रभावित करने की बहुत अधिक आशंका है।
विज्ञापन


चिली में गर्मियों के दौरान जंगल की आग आम बात है। पिछले साल यहां रिकॉर्ड गर्मी के दौरान लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई और 400,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हुई थी। गृह मंत्री तोहा ने कहा कि इस बार आग वाला क्षेत्र पिछले साल की तुलना में बहुत छोटा है, लेकिन यह बहुत तेजी से फैल रही है। उन्होंने कहा, जंगल की आग के विना डेल मार (Vina del Mar) के तटीय रिसॉर्ट शहर में फैलने का खतरा है, जहां कुछ क्षेत्र पहले ही बुरी तरह प्रभावित हुए  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर दिख रही हैं जली हुई कारें
रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण आग ने शहर के पहाड़ी इलाके विला इंडिपेंडेंसिया को अपनी चपेट में ले लिया है। सैकड़ों घर और व्यवसाय पूरी तरह से नष्ट हो गए और सड़कों पर जली हुई कारें खड़ी दिखाई दे रही हैं। एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया, मैं यहां 32 साल से हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। व्यक्ति ने बताया कि उसने शुक्रवार दोपहर को पहली बार पास की पहाड़ी पर आग जलती देखी और 15 मिनट के भीतर पूरा इलाका आग की लपटों और धुएं से घिर गया। जिससे सभी लोगों को जान बचाने के लिए भागने को मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed