Child Abuse: दुनिया में बढ़ रहा बाल यौन शोषण, इंटरपोल प्रमुख बोले- रोज सामने आ रहे सात मामले
स्टॉक ने कहा कि असल और आभासी दुनिया में हिंसा बढ़ी है। इसका सरकारों और कारोबार पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है। संगठित अपराधी गिरोह अरबों डॉलर कमा रहे हैं। चुराई गई संपत्तियां 99 फीसदी आपराधिक हाथों में रहती हैं, यह बड़ी चिंता की वजह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में बाल यौन शोषण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक पुलिस यानी इंटरपोल के महासचिव जर्गन स्टॉक ने कहा है कि अब तक हमने 30,000 पीड़ितों की पहचान की है। हमें दुनिया में इन सबसे कमजोर लोगों की सुरक्षा के लिए लड़ाई तेज करना होगी।
स्टॉक ने कहा कि असल और आभासी दुनिया में हिंसा बढ़ी है। इसका सरकारों और कारोबार पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है। संगठित अपराधी गिरोह अरबों डॉलर कमा रहे हैं। चुराई गई संपत्तियां 99 फीसदी आपराधिक हाथों में रहती हैं, यह बड़ी चिंता की वजह है। जर्गन स्टॉक ने कहा कि हमारे डेटा बेस में बच्चों के यौन शोषण के मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। उसके अनुसार रोज सात मामले सामने आ रहे हैं।
Our international child sexual exploitation database has identified an average of seven child abuse victims every day. So far we have identified 30,000 victims. We have to increase our fight in protecting the most vulnerable in world: Jurgen Stock, Secy General, Interpol pic.twitter.com/wBD0yEdqmg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 17, 2022