फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chicago : Eight shot dead or killed, 16 injured in separate incidents of shooting over the weekend

शिकागो : सप्ताहांत में हुई गोलीबारी की अलग-अलग वारदातो में आठ की मौत, 16 लोग घायल

Mon, 02 May 2022 03:09 AM IST
योगेश साहू एएनआई, शिकागो।
एएनआई, शिकागो। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 02 May 2022 03:09 AM IST
सार

स्पुतनिक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बाइडन प्रशासन गोलीबारी की वारदातों को रोकने के लिए नए उपायों पर विचार कर रही है। इसमें तथाकथित 'घोस्ट गन' के प्रसार को रोकने का प्रस्ताव शामिल है। यह ऐसी बंदूकें होती हैं जो ऑनलाइन माध्यम पर बिक्री के लिए उपलब्ध होती हैं। इन पर सीरियल नंबर नहीं होता।

विज्ञापन
Chicago : Eight shot dead or killed, 16 injured in separate incidents of shooting over the weekend
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका के शिकागो में सप्ताहांत में हुई गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम आठ लोग मारे गए और 16 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में इस संबंध में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में शहर की पुलिस के हवाले से कहा गया है कि गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे हुई। एनबीसी शिकागो दक्षिण किलपैट्रिक में एक 69 वर्षीय व्यक्ति की उनके ही घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पीड़ितों में एक नाबालिग के साथ-साथ एक 62 वर्षीय महिला सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनाएं ब्राइटन पार्क, साउथ इंडियाना, नॉर्थ केडजी एवेन्यू, हंबोल्ट पार्क समेत कई इलाकों में हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया समूह की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताहांत में शहरभर में हुई गोलीबारी की इन सभी वारदातों में कुल मिलाकर आठ लोगों की मौत हुई है। इन हत्याओं के अलावा करीब 42 लोग भी इस दौरान घायल हो गए थे। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की छोटी-बड़ी घटनाएं हमेशा से एक बड़ी समस्या के तौर पर देखी जाती रही हैं। 

एक शोध समूह के मुताबिक गोलीबारी की हिंसा से जुड़े आर्काइव के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में साल 2022 में अब तक 140 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की वारदातें दर्ज हो चुकी हैं। शोधकर्ताओं के समूह ने बताया कि वह प्रतिदिन 7,500 स्रोतों से डेटा एकत्र कर रहा है और घटनाओं की संख्या रिपोर्ट और सत्यापित की गई हैं।


स्पुतनिक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बाइडन प्रशासन गोलीबारी की वारदातों को रोकने के लिए नए उपायों पर विचार कर रही है। इसमें तथाकथित 'घोस्ट गन' के प्रसार को रोकने का प्रस्ताव शामिल है। यह ऐसी बंदूकें होती हैं जो ऑनलाइन माध्यम पर बिक्री के लिए उपलब्ध होती हैं। इन पर सीरियल नंबर नहीं होता। इन्हें टुकड़ों में खरीदकर घर पर ही जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed