फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chaos and scuffle in Taiwan's parliament, files snatched, tension

Taiwan: ताइवान की संसद में अराजकता और हाथापाई, फाइलें छीनीं; पांच सांसदों को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sun, 19 May 2024 01:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 May 2024 01:12 AM IST
सार

Taiwan: ताइवान की संसद में झड़पों के दौरान लगी चोटों के कारण पांच सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें डीपीपी और केएमटी दोनों पार्टियों के प्रमुख लोग शामिल थे।

विज्ञापन
Chaos and scuffle in Taiwan's parliament, files snatched, tension
Taiwan's ruling and opposition lawmakers engaged in physical scuffles and verbal attacks - फोटो : ANI / X@Focus_Taiwan

विस्तार

ताइवान की संसद में उस वक्त अराजकता पैदा हो गई जब सत्तारूढ़ और विपक्षी सांसदों में विवादास्पद विधेयकों पर तनाव चरम पर आ गया। दोनों पक्षों में हुई तीखी झड़प के बीच संसद में हाथापाई हुई, सांसदों ने एक-दूसरे पर मुक्केबाजी की और पोडियम पर कूदकर कार्रवाई बाधित करते हुए कुछ सांसद फाइलें छीन सदन के बाहर ले गए।

विज्ञापन


झड़पों के दौरान लगी चोटों के कारण पांच सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) और कुओमिनतांग (केएमटी) दोनों पार्टियों के प्रमुख लोग शामिल थे। पूरे सत्र के दौरान क्रॉस- कॉकस वार्ताएं लड़खड़ाने से गतिरोध और भी बढ़ गया। डीपीपी सांसदों की विपक्षी केएमटी और टीपीपी पार्टी के सांसदों से झड़प कई घंटे चली।
विज्ञापन


यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब देश के नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते को सोमवार 20 मई को शपथ लेना था। ताइवान की संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया। जिसके मुताबिक सरकार के कामकाज पर नजर रखने वाले विपक्षी सांसदों के पास ज्यादा ताकत होगी। इसके अलावा, संसद में झूठा बयान देने पर सरकारी अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसी विधेयक पर मतदान से पहले सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी के सांसदों के बीच झड़प हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी पार्टी केएमटी बहुमत होने की वजह से संसद में अपने सदस्यों को ज्यादा शक्ति दिलवाना चाहती है। वहीं, लाई की पार्टी डीपीपी का आरोप है कि विपक्षी सदस्य संसद में जबरन इस विधेयक को पारित करवाने की कोशिश कर रहे हैं, जो संविधान का उल्लंघन है। 

संसद में खोया बहुमत 
नई सरकार का गठन पहले से ही विवाद में है, क्योंकि लाई की डीपीपी ने जनवरी में चुनाव जीतने के बावजूद संसद में अपना बहुमत खो दिया है। विपक्षी केएमटी के पास डीपीपी से अधिक सीटें हैं, लेकिन यह बहुमत के लिए पर्याप्त नहीं हैं।


डीपीपी पर बड़ा आरोप
केएमटी पार्टी की सदस्य जेसिका चेन ने डीपीपी पर एक पार्टी के रूप में निरंकुश शक्तियां चाहने का आरोप लगाया। उन्होंने सत्ताधारी दल पर कई अन्य आरोप भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed