{"_id":"64e5756ea3374e8f090c8f27","slug":"chandrayaan-3-mission-will-gather-data-to-drive-understanding-of-moon-former-nasa-official-mike-gold-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan-3: चांद पर लोगों को बसाने में चंद्रयान-3 की यह होगी भूमिका, नासा के पूर्व अधिकारी ने बताया कैसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Chandrayaan-3: चांद पर लोगों को बसाने में चंद्रयान-3 की यह होगी भूमिका, नासा के पूर्व अधिकारी ने बताया कैसे
Wed, 23 Aug 2023 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:58 AM IST
सार
पूर्व अधिकारी ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा, जिससे हम चांद को समझ सकेंगे। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि मिशन सफल हो न हो, लेकिन यह अपने आपमें एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
नासा के पूर्व अधिकारी माइक गोल्ड
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। इस क्रम में, नासा के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र करने की अपार क्षमता है और यह चंद्रमा को समझने में अहम योगदान देगा। बता दें, वह भारत और अमेरिका की अंतरिक्ष साझेदारी के चंद्रमा पर आगे बढ़ने पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे बसेंगे घर
रेडवायर स्पेस के मुख्य विकास अधिकारी माइक गोल्ड ने मंगलवार को कहा कि आंकड़े संसाधनों का उपयोग करने की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके परिणामस्वरूप चंद्रमा पर घर बसाए जाएंगे।
विज्ञापन
कौन हैं माइक गोल्ड
बता दें, माइक गोल्ड नासा में अंतरिक्ष नीति और साझेदारी के पूर्व सहयोगी प्रशासक थे। यह नाम अंतरिक्ष से जुड़े वैज्ञानिकों का एक जाना-माना नाम हैं। इतना ही नहीं, यह आर्टेमिस रिकॉर्ड के वास्तुकार भी माने जाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने चांद पर पहुंचने के लिए कई योजनाओं और रूपरेखा को तैयार किया है।
विज्ञापन
खुद में एक बड़ी सफलता
पूर्व अधिकारी ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा, जिससे हम चांद को समझ सकेंगे। इसकी मदद से ही हम यह पता लगा सकेंगे कि चांद पर किस जगह लोगों को बसाया जा सकता है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि मिशन सफल हो न हो, लेकिन यह अपने आपमें एक बड़ी सफलता है।
पृथ्वी पर भी दोनों एजेंसियों की निगाहें
माइक गोल्ड ने कहा कि हमारा सहयोग चांद तक ही सीमित नहीं है। फिलहाल, नासा और इसरो के साथ हमारा अधिकांश सहयोग पृथ्वी पर केंद्रित है, जैसे एनआईएसएआर जैसी परियोजनाएं, जहां भारत के साथ हम रडार सिस्टम बनाने जा रहे हैं जो पृथ्वी का अध्ययन करने में सक्षम होंगे।