फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chairman of Lulu Group praised PM Modi said India becomes emerging power because of Prime Minister

UAE: लुलु समूह के अध्यक्ष ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- प्रधानमंत्री के कारण ही भारत आज विश्व की उभरती शक्ति

Fri, 06 Oct 2023 03:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2023 03:24 AM IST
सार

लुलु समूह के अध्यक्ष और एमडी यूसुफ अली एमए ने गुरुवार को अबू धाबी चैंबर द्वारा आयोजित भारत और संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अली ने कहा कि यूएई और भारत का लक्ष्य शांति, स्थिरता और आर्थिक प्रगति ही है।

विज्ञापन
Chairman of Lulu Group praised PM Modi said India becomes emerging power because of Prime Minister
लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ़ अली - फोटो : amar ujala

विस्तार

लुलु समूह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। लुलु के अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण भारत विश्व की एक उभरती हुई शक्ति बन सका है। पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही भारत को दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जा रहा है। 35.4 लाख भारतीय यूएई की अर्थव्यवस्था के विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 
विज्ञापन


यूसुफ ने की पीएम मोदी की तारीफ
लुलु समूह के अध्यक्ष और एमडी यूसुफ अली एमए ने गुरुवार को अबू धाबी चैंबर द्वारा आयोजित भारत और संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अली ने कहा कि यूएई और भारत का लक्ष्य शांति, स्थिरता और आर्थिक प्रगति ही है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में यूएई गतिशील और दुनिया के उन्नत देशों में शामिल है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत को अब दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जा रहा है। 
विज्ञापन


यूएई में रहने वाले भारतीयों की तारीफ
यूसुफ ने आगे कहा कि 3.54 मिलियन से अधिक भारतीय यूएई की अर्थव्यवस्था के विकास का अभिन्न अंग है। यूएई के विकास में भारतीय समुदाय का अहम योगदान है। भारतीय भी यहां सम्मान के साथ रह रहे हैं। भारत-यूएई सहयोग के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। यूएई रहने और काम करने के लिए सुरक्षित है। यूएई आज विश्व का प्रमुख आर्थिक केंद्र बन चुका है। यूएई विश्व स्तरीय वास्तुकला, ऊर्जा, आईटी, लॉजिस्टिक्स, चिकित्सा और पर्यटन सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों का गढ़ बना चुका है। यहां विभिन्न-विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का विशाल अवसर है। यूसुफ ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई उदारवादी नीतियों को बढ़ावा मिला है। वहीं, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में कहा कि भारत और यूएई द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब अमेरिकी डॉलर करने का लक्ष्य रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed