फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chairman of British Sikh Association advises people on Baisakhi to shun misguided Sikhs

ब्रिटेन: भटके हुए सिखों से किनारा करें, ब्रिटिश सिख एसोसिएशन ने बैसाखी पर कहा

Wed, 14 Apr 2021 01:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Apr 2021 01:28 AM IST
सार

  • लंदन में दिए संदेश में कहा, वे लोग सिख गुरुओं की शिक्षाओं से दूर जा रहे, उनके कामों से गुरु व उनके मानने वालों के सम्मान को क्षति पहुंच रही।

विज्ञापन
Chairman of British Sikh Association advises people on Baisakhi  to shun misguided Sikhs
Lord Rami Ranger, Chairman of British Sikh Association - फोटो : ANI

विस्तार

बैसाखी पर शुभकामना संदेश जारी करते हुए ब्रिटिश सिख एसोसिएशन ने कहा है कि सिख समुदाय भटके हुए सिखों से दूर रहें, उनसे किनारा करें। एसोसिएशन अध्यक्ष लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि कुछ सिख कनाडा और यूनाटेड किंगडम में रहते हुए भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं, और खालिस्तान के लिए अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं। ऐसे लोग सिख गुरुओं की शिक्षाओं के पूरी तरह खिलाफ जा रहे हैं। उनके कामों से गुरुओं और उनके मानने वालों के सम्मान को क्षति पहुंची है।

विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि वे सिख भारतीय होने पर गर्व करते हैं और भारत को सिखों पर गर्व होता है। एक देश के रूप में संगठित रहते हुए बैसाखी उत्सव मनाएं। रामी ने भारत सरकार द्वारा सिख गुरुओं की शिक्षाओं और जीवन के बारे में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजनों के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि यह खालसा का भाईचारा ही था, जिसने खैबर दर्रे से होने वाले अनंतहीन हमलों को रोका और भारतीय सभ्यता की रक्षा की। बैसाखी केवल सिखों का त्यौहार नहीं, बल्कि गुरुओं और उनके मानने वालों द्वारा किए गए त्याग की वजह से हर भारतीय को मिली धार्मिक स्वतंत्रता का उत्सव है। रामी ने कहा कि इसी दिन 1699 में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी ताकि अत्याचारी और अन्यायी मुगल शासक औरंगजेब का मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगजेब भारत की विविधता खत्म करना चाहता था। गुरु गोविंद सिंह जी ने विविधता को स्वीकार करने, सम्मान देने और जरूरत हो तो उसकी रक्षा करने की सीख दी। आज भारत उसी विविधता का आनंद ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed