Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Central Yemen explosion Updates fire at gas station several killed casualties rescue news in hindi

Yemen Explosion: गैस स्टेशन पर आग लगने के बाद धमाका, 15 लोग घायल; हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

Sun, 12 Jan 2025 04:09 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साना Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2025 04:09 PM IST
सार

मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 67 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि इसमें 40 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Central Yemen explosion Updates fire at gas station several killed casualties rescue news in hindi
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विस्फोट के बाद भीषण आग लगी थी, जिससे बचाव अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


हादसे में 67 लोग घायल, 40 की हालत गंभीर
हूती विद्रोहियों की तरफ से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि विस्फोट शनिवार को बायदा प्रांत के जहेर जिले में हुआ। जिसमें कम से कम 67 अन्य लोग घायल हुए, जिनमें 40 की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी तक विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में दिखा भीषण आग का भयावह रूप
ऑनलाइन प्रसारित हादसे के एक फुटेज में भीषण आग दिखाई गई, जिससे आसमान में धुंआ उठ रहा था और कई गाड़ियां जलकर राख हो गई है। बता दें कि, बायदा पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है, जो एक दशक से भी अधिक समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के साथ युद्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सना और देश के उत्तरी हिस्से पर विद्रोहियों का कब्जा
यमन का गृह युद्ध साल 2014 में शुरू हुआ, जब विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया, जिससे सरकार को दक्षिण और फिर सऊदी अरब भागना पड़ा। सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन मार्च 2015 में युद्ध में शामिल हुआ था, जिसे उस समय अमेरिका का समर्थन मिला था, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल किया जा सके। इस युद्ध में नागरिकों और लड़ाकों समेत 150,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, और हाल के वर्षों में यह काफी हद तक गतिरोध में बदल गया है और दुनिया के सबसे बुरे मानवीय संकटों में से एक बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed