{"_id":"5f7f61dcb59f31245f20419f","slug":"case-started-on-isis-terrorists-who-beheaded-american-hostages","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी बंधकों का सिर काटने वाले आतंकियों पर मुकदमा शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी बंधकों का सिर काटने वाले आतंकियों पर मुकदमा शुरू
Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इस्लामिक स्टेट से जुड़े दो संदिग्ध ब्रिटिश आतंकवादियों को अमेरिका लाया गया है। आरोप है कि इन आतंकियों ने सीरिया में बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए नागरिकों, पत्रकारों के सिर कलम किए और उसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने बताया कि इन पर यातना देने, सिर कलम करने और बंधकों से सीरिया में क्रूरतम बर्ताव करने का मुकदमा चलाया जाएगा।
जिन दो आतंकियों को अमेरिका लाया गया है उनके नाम अल-शफी शेख और एलेक्जेंड्रा कोटे हैं। ये दोनों उन चार अपहर्ताओं में शामिल थे जिन्होंने 2014 और 2015 में ब्रिटिश, अमेरिकी और जापानी पत्रकारों व सहायता कर्मचारियों के साथ सीरियाई सैनिकों के सिर काट दिए थे। इन्हें बृहस्पतिवार को ब्रिटेन से अमेरिका लाया गया। इन्हें उनके ब्रिटिश उच्चारण के कारण ‘द बीटल्स’ उपनाम दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जीनिया की एक संघीय अदालत में दोनों की पेशी के दौरान अदालत की ज्यूरी ने उन पर आठ आरोपों के तहत मुकदमे की शुरुआत की।
आतंकियों पर कार्रवाई की जाएगी
अमेरिकी न्याय विभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमर्स ने कहा कि कि ऐसे लोगों पर अमेरिकी अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा और दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवादियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, अगर आपके सिर पर अमेरिकी लोगों की हत्या का आरोप है तो आपको अमेरिका में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन