{"_id":"5cc4400fbdec2207594af7ee","slug":"case-hearing-of-former-nissan-motors-chief-carlos-ghosn-can-be-postponed-to-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल तक टल सकती है निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख घोसन के मुकदमे की सुनवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अगले साल तक टल सकती है निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख घोसन के मुकदमे की सुनवाई
Sat, 27 Apr 2019 05:12 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 27 Apr 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
कार्लोस घोसन (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन के मुकदमा की सुनवाई अगले साल तक टल सकती है। शनिवार को स्थानीय मीडिया में छपी खबरों के अनुसार उन पर इसी साल मुकदमा चलाए जाने के संकेत नहीं है। पहले यह मुकदमा इस साल सितंबर में शुरू होने की संभावना थी।
विज्ञापन
घोसन वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं। उन पर कंपनी में वित्तीय गड़बड़ी करने, अपनी आय को कम दिखाने और निसान के कोष का निजी इस्तेमाल करने समेत चार मुख्य आरोपों को लेकर मुकदमा चलाया जाना है।
विज्ञापन
खबरों में अनाम सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टोक्यो जिला अदालत ने मुकदमे चलाए जाने से पहले दोनों पक्षों के वकीलों के साथ बैठक में सुनवाई की शुरुआत सितंबर में करने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
क्योडो न्यूज की खबर के मुताबिक अदालत ने शुक्रवार को दोनों वकीलों को सूचित किया कि वह इस सुनवायी को शुरू करने के लिए नया समय तय करेगी। इससे संकेत मिलता है कि यह सुनवायी इस साल शुरू नहीं होगी।