फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Carjacked California couple chased by armed goons on active Hawaii volcano news in hindi

California: ज्वालामुखी के पास बदमाशों ने की लूट, जान बचाकर भागे तो ड्रोन से किया पीछा; दंपती ने सुनाई आपबीती

Wed, 03 Jul 2024 09:10 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2024 09:10 AM IST
सार

जोड़े ने अपनी दर्दनाक कहानी साझा की है। उन्हें पिछले महीने अपनी जान बचान के लिए ज्वालामुखी के पास छिपना पड़ा था।

विज्ञापन
Carjacked California couple chased by armed goons on active Hawaii volcano news in hindi
जस्टिना और एलेक्स लुसेरो - फोटो : सोशल मीडिया/इंस्टाग्राम

विस्तार

कैलिफोर्निया के एक जोड़े जस्टिना और एलेक्स लुसेरो को हवाई के हेलेकाला ज्वालामुखी के पास लूटे जाने के बाद बाल-बाल बचा लिया गया। सांता क्रूज के संगीतकार जोड़ा काम के लिए माउई जा रहा था। उसके बाद उन्होंने घूमने का मन बनाया। इस यात्रा के दौरान, उन्हें एक नकाबपोश हमलावर ने लूट लिया। उसके बाद करीब एक दिन तक ड्रोन और बंदूकों से उनका पीछा किया। 

विज्ञापन


पैदल भागने को हुए मजबूर
अब जोड़े ने अपनी दर्दनाक कहानी साझा की है। उन्हें पिछले महीने अपनी जान बचान के लिए ज्वालामुखी के पास छिपना पड़ा था। जस्टिना और एलेक्स लुसेरो ने बताया कि जून की शुरुआत में काम के लिए माउई जाते समय बंदूक की नोक पर उनका कीमती सामान और कार लूट ली गई थी। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें छिपने और हेलेकाला नेशनल पार्क में पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


जोड़े ने हेलेकाला जाने के लिए किराए की सिल्वर मस्टैंग ली थी। हेलेकाला, माउई द्वीप पर एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। उनकी परेशानी काली रेत वाले समुद्र तट के घुमने से शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुए लूटपाट का शिकार
एलेक्स ने बताया, 'हर कोई अच्छा था। सभी स्थानीय लोग और सभी पर्यटक जिनसे हम मिले, वे बहुत अच्छे थे। एक स्थानीय व्यक्ति ने काली रेत वाले समुद्र को घूमने का सुझाव दिया। जीपीएस की मदद से हम तट देखने निकल गए। हालांकि, जीपीएस ने एक सड़क दिखाई, जिसके किनारे पर बंद सड़क का चिह्न लगा था।'

जस्टिना ने कहा, 'वहां एक आदमी मिला उसने कहा कि आप इसी रास्ते से जा सकते हो। पहले बंद हुआ करता था, लेकिन अब बंद नहीं है। वह शख्स स्थानीय था, इसलिए हमें कोई संदेह नहीं हुआ। उस इंसान ने यह भी बताया था कि स्थानीय लोग इसी सड़क से जाते हैं, तो अगर कोई आपके पीछे आता है, तो बस किनारे पर रुक जाना और उन्हें जाने देना।'

उन्होंने आगे बताया, 'जैसे ही वे साइनबोर्ड के पास से गुजरे तो वहां से एक ट्रक निकला। एलेक्स ने ट्रक को निकलने के लिए अपनी कार सड़क किनारे रोक दी। कुछ मिनट बाद ही ट्रक वापस लौटा और सीधे उनकी ओर बढ़ गया।'

नहीं देख पाए चेहरा
जोड़े ने कहा, 'ट्रक का ड्राइवर उतरकर हमारे पास आ गया। उसके पास बंदूक थी। उसने हमें बीचोंबीच सड़क पर रोक लिया। हालांकि, हमलावर मास्क और स्वेटशर्ट पहने हुए था, जिसकी वजह से उसका चेहरा नहीं देख पाए।'

उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने उनसे सारी कीमती सामान देने को कहा। बाद में उन्हें एक दिशा में जाने के लिए कहा। जब वह आगे जाने लगे तो उनके पीछे एक कार चलने लगी। कार को पीछा आते देख उन्होंने तेज भागना शुरू कर दिया और एक जंगल में भाग गए। 

ड्रोन से ढूंढा
जोड़े ने आगे कहा, 'बदमाश चिल्ला रहा था कि हां, मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा! मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा! गिनती गिनने लगा और अंत में, उसने बंदूक से गोली चला दी। सूरज ढलने के साथ ही दो और कारें हमारा पीछा करने लगीं। जैसे-जैसे दिन का उजाला रात में बदल रहा था वैसे-वैसे बदमाश और खतरनाक रूप अपना रहे थे। हमें ढूंढने के लिए उन्होंने फ्लैशलाइट और यहां तक कि एक ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।'

पूरी रात हम भागते रहे...
जस्टिना ने कहा, 'यह शिकार किए जाने जैसा अहसास था और यह नहीं पता था कि वे हमारे साथ क्या करेंगे। पूरी रात हम भागते रहे, झरने से पानी पीते रहे और ठंड को सहते रहे। सुबह होने पर हमने घोड़ों पर सवार लोगों को कुत्तों के साथ देखा, लेकिन हम यह सुनिश्चित नहीं कर पाए कि वे दोस्त हैं या दुश्मन, इसलिए वे आगे बढ़ते रहे।'

उन्होंने कहा कि आखिरकार हमें एक ऐसा शख्स मिला, जो हमारी मदद कर सकता था। एक पार्क रेंजर ने करीब 24 घंटे के कठिन समय के बाद हमारी मदद की। 

एक जाना-माना अपराधी
पुलिस ने संदिग्ध की पहचान क्रिस्टोफर हेल्मर के रूप में की, जो कई घटनाओं में शामिल एक जाना-माना अपराधी था। उसे आठ जून को मई में एक किए गए अपहरण और आतंकवादी धमकी के लिए गिरफ्तार किया गया।


जोड़े ने बताया कि आरोपी जब पकड़ा गया तब वह उनकी किराए की कार में घूम रहा था। उसने उनके क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने का प्रयास किया था। माउई के अभियोक्ता एंड्रयू मार्टिन ने कहा, 'पीड़ितों ने खतरनाक घटना का अनुभव किया है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed