फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Caribbean country Haiti Prime Minister Ariel Henry resigns news update in hindi

Haiti PM Resigns: गृहयुद्ध के कारण हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, शांति बनाने की अपील की

Wed, 13 Mar 2024 05:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट-ऑ-प्रिंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट-ऑ-प्रिंस Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2024 05:03 AM IST
सार

सोमवार को एक वीडियो संदेश में हेनरी ने कहा कि उनकी सरकार एक संक्रमणकालीन परिषद की स्थापना के बाद सत्ता छोड़ देगी। हैती को शांति की जरूरत है। हैती को स्थिरता की जरूरत है। मेरी सरकार परिषद की नियुक्ति करेगी, जो एक प्रधान मंत्री और एक नई कैबिनेट की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
Caribbean country Haiti Prime Minister Ariel Henry resigns news update in hindi
PM Ariel Henry - फोटो : Social Media

विस्तार

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कैरेबियाई राष्ट्र में हिंसा और लूटपाट के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय देशों की आपातकालीन बैठक के बाद इस्तीफा दिया है। उन्होंने देश में शांति बहाल करने की अपील की है। बता दें, देश में गृहयुद्ध के कारण लगातार हालत बिगड़ती जा रही है। सशस्त्र गिरोह ने देश की राजधानी पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहेंगे हेनरी 
सोमवार को एक वीडियो संदेश में हेनरी ने कहा कि उनकी सरकार एक संक्रमणकालीन परिषद की स्थापना के बाद सत्ता छोड़ देगी। हैती को शांति की जरूरत है। हैती को स्थिरता की जरूरत है। मेरी सरकार परिषद की नियुक्ति करेगी, जो एक प्रधान मंत्री और एक नई कैबिनेट की घोषणा करेगी। तब तक हम एक कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करेंगे। हैती के पीएम सलाहकार जीन जूनियर जोसेफ के अनुसार, नई अंतरिम सरकार के गठन तक हेनरी पीएम की भूमिका निभाएंगे। सीएरआरआईकोएम अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि हम संक्रमणकालीन शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का मार्ग प्रशस्त होता है। मैं आश्वस्त करना चाहता है कि हैती में कानून का शासन होगा।  
विज्ञापन


हैती में जारी है हिंसा
कैरिबियाई देश हैती में गृह युद्ध से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश में फैली हिंसा के कारण 3,62,000 हैती वासियों को विस्थापित होना पड़ा। सशस्त्र गिरोह देश की राजधानी पर कब्जा कर चुके हैं। वे राष्ट्रपति भवन समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बना रहे हैं। सड़कों पर गोलियां चल रही है। सशस्त्र गिरोह दुकानों और घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, जिसके बाद हैती में 72 घंटों के लिए आपातकाल लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में छिपे हैं हेनरी
हेनरी पिछले सप्ताह देश में शांति बहाल करने के उद्देश्य से 1000 केन्याई पुलिस अधिकारियों की मदद मांगने के लिए केन्या में समझौता करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सरकार का युद्ध से नियंत्रण हो गया। वे हैती भी वापस नहीं आ सके क्योंकि राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा स्थिति खराब हो चुकी थी। वे पिछले एक सप्ताह से अमेरिका के प्यूर्टो रिको में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed