फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cargo ship collided with passenger ship in Bangladesh, many casualties

बांग्लादेश: मालवाहक जहाज से टकराया यात्री जहाज, कम से कम 26 लोगों की मौत

Mon, 05 Apr 2021 05:25 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Apr 2021 05:25 PM IST
सार

मुंशीगंज स्थित शीतलाख्या नदी में सैयदपुर कोयला घाट के पास यात्री जहाज 'एमएल सबीत अल हसन' मालवाहक जहाज 'एसकेएल-3' से टक्कर के बाद डूब गया।

विज्ञापन
Cargo ship collided with passenger ship in Bangladesh, many casualties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बांग्लादेश की शीतलाख्या नदी में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 से अधिक लोगों को लेकर जा रहे एक छोटा यात्री जहाज एक मालवाहक जहाज से टकरा गया। इस घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। घटना नारायणगंज जिले में हुई जो राजधानी ढाका से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

विज्ञापन


'ढाका ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार रविवार को पांच शव मिले थे। सोमवार को नौसेना, तटरक्षक, दमकल सेवा व पुलिस ने कुल 21 शव बरामद किए। खबर के अनुसार मुंशीगंज स्थित शीतलाख्या नदी में सैयदपुर कोयला घाट के पास यात्री जहाज 'एमएल सबीत अल हसन' मालवाहक जहाज 'एसकेएल-3' से टक्कर के बाद डूब गया।
विज्ञापन


कई लोग तैर कर नदी के किनारे पहुंच गए, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के बाद मालवाहक जहाज फरार हो गया। नारायणगंज के उपायुक्त मुस्तैन बिला ने बताया कि जांच के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त मुस्तैन बिला बताया कि जिला प्रशासन घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार टका मुआवजे के रूप में प्रदान करेगा। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण ने भी इस घटना की जांच करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।


तटीय पुलिस प्रभारी दीपक चंद्र साहा ने पुष्टि की कि 50-60 लोग तैरकर नदी के तट पर आ गए जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। नारायणगंज के दमकल सेवा व नागरिक रक्षा उपनिदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने बताया कि आंधी के कारण राहत और बचाव कार्य शुरू करने में देरी हुई। बचाव कार्य अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed