फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian opposition leader Poliveer said Attack on devotees in the temple is completely unacceptable

India-Canada Tension: कनाडाई नेता प्रतिपक्ष पॉलिवेयर बोले- मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य

Tue, 05 Nov 2024 05:13 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 05:13 AM IST
सार

कनाडा के ब्रैंप्टन में हिंदू सभा मंदिर में हमले की दुनियाभर के नेताओं ने निंदा की है। पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद कनाडा के नेता प्रतिपक्ष ने भी इसका कड़े शब्दों में विरोध किया है।
 

विज्ञापन
Canadian opposition leader Poliveer said Attack on devotees in the temple is completely unacceptable
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियर पॉलिवेयर कनाडा के नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ब्रैंप्टन में हिंदू महासभा मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है।  कनाडा को सभी धर्मावलंबियों को धार्मिक रीति रिवाज अपनाने की स्वतंत्रता है। हम इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं। एजेंसी
विज्ञापन


खालिस्तान समर्थकों ने सीमा पार कर दी : चंद्र आर्य
 कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के सांसद चंद्र आर्य ने कहा, कनाडाई खालिस्तान समर्थकों ने सीमा पार कर दी है। हमला दिखाता है कि कनाडा में उग्रवाद कितना बढ़ गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत खालिस्तान समर्थकों को खुली छूट मिली हुई है। हिंदू-कनाडाई लोगों को अपनी रक्षा के लिए आगे आना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए।
विज्ञापन


हमारे नेता हिंदुओं की रक्षा में विफल: केविन
टोरंटो के सांसद केविन वुओंग ने कहा, हमारे देश के नेता हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, हिंदू कैनेडियाई लोगों को पर हमले देखना बेहद चिंताजनक है। कनाडा कट्टरपंथियों और खालिस्तानियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। ट्रूडो के प्रतिद्वंद्वी पोलीव्रे ने भी हमले की निंदा करते हुए हिंसा का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की निंदा
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इसी तरह से हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भयावह हैं। इस प्रकार की हिंसा कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed