फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian government announced to help India by giving ten million dollar amid this pandemic

LadengeCoronaSe: भारत के साथ आया कनाडा, कोरोना से लड़ने के लिए देगा 10 मिलियन डॉलर

Wed, 28 Apr 2021 12:24 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 28 Apr 2021 12:24 PM IST
सार

कनाडा ने भारत में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की किल्लत के बीच आगे आकर मदद करने की घोषणा की है। कोरोना की मार से जूझ रहे भारत की मदद के लिए कनाडाई सरकार दस मिलियन डॉलर देगी।

विज्ञापन
Canadian government announced to help India by giving ten million dollar amid this pandemic
कनाडा का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य महकमे पर बहुत बोझ पड़ा, जिसकी वजह से स्थिति ज्यादा खराब हुई। भारत में कई लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उन्हें समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन


वहीं देश में कोरोना से मचे कोहराम के बीच कई देश आगे आकर भारत की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में कनाडा ने भी भारत की मदद करने का एलान किया है। कनाडा की अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री करीना गुल्ड ने एलान किया कि कोरोना की लड़ाई के बीच कनाडा भारत को दस मिलियन डॉलर की मदद करेगा। 
विज्ञापन




बता दें कि इससे पहले दूसरे देश भी भारत की मदद करने का एलान कर चुके हैं। अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब समेत कई ऐसे देश हैं, जो आगे आकर भारत की मदद कर रहे हैं। वहीं आज सिंगापुर से 256 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत आने वाले हैं। सिंगापुर के मंत्री मालिकी ओसमान ने सुबह वायुसेना के सी-130 विमान को हरी झंडी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed