फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada woman called British Durham Police mistakenly know how help reached her 4500 Km away news and updates

कनाडा: चोर से डरी महिला ने गलती से ब्रिटेन की पुलिस को लगा दिया फोन, जानें कैसे आधे घंटे में 4500 किमी दूर पहुंची मदद

Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
सार

ब्रिटिश पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ दूसरे देश में महिला को मदद पहुंचाई।

विज्ञापन
Canada woman called British Durham Police mistakenly know how help reached her 4500 Km away news and updates
ब्रिटेन पुलिस ने कनाडा की महिला को पहुंचाई मदद। - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा के ओंटारियो स्थित डरहम से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां चोर के घर में घुसने की कोशिश से डरी एक महिला ने जल्दबाजी में कनाडा की डरहम पुलिस की जगह 4500 किमी दूर ब्रिटेन के डरहम में पुलिस को फोन लगा दिया। हालांकि, इसके बावजूद ब्रिटिश पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ दूसरे देश में महिला को मदद पहुंचाई।
विज्ञापन


ब्रिटेन के पुलिसकर्मियों के मुताबिक, उन्हें बुधवार को दोपहर में अपनी लाइव चैट सेवा पर एक घबराई हुई महिला का मैसेज मिला था। महिला इसमें लिख रही थी कि डरहम, कनाडा में कोई उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। डर में इस महिला ने लिखा, "मुझे मदद चाहिए, वो अंदर आ जाएगा। वो अंदर आ ही चुका है।" पुलिस के मुताबिक, इसके बाद महिला ने मैसेज करना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


इन मैसेजों के मिलने के बाद ब्रिटेन पुलिस ने अंदाजा लगा लिया था कि महिला कनाडा की डरहम पुलिस को फोन करना चाहती थी, लेकिन हड़बड़ाहट में उसने दूसरे देश में स्थित डरहम की पुलिस को फोन लगा दिया। इसके ठीक बाद ब्रिटिश पुलिस ने कनाडा के ओंटारियो प्रांत में स्थित डरहम पुलिस को घटना की सूचना दी। कनाडा पुलिस ने भी हरकत में आते हुए पुलिस की एक टीम महिला के घर भेजी, जहां एक 35 वर्षीय युवक को घर में घुसने की कोशिश करते पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इससे पहले की वह घुसपैठिए को पकड़ पाती, वह घटनास्थल से फरार हो चुका था। हालांकि, कुछ देर खोज के बाद उसे पकड़ लिया गया। घटना पर ब्रिटेन की डरहम पुलिस का भी बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति खतरे में है तो वह कहीं भी हो हम उसे मदद पहुंचाने के लिए सबकुछ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed