फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada vs US: "Will Never Be Part Of US": Canada PM Mark Carney At Oath Ceremony

Mark Carney vs Trump: 'कभी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे', शपथग्रहण समारोह में पीएम कार्नी की ट्रंप को दो टूक

Sat, 15 Mar 2025 07:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Mar 2025 07:48 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। कार्नी (59) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली, जिन्होंने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। लिबरल पार्टी की ओर से नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे। उम्मीद है कि कार्नी आने वाले दिनों या हफ्तों में आम चुनाव की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Canada vs US: "Will Never Be Part Of US": Canada PM Mark Carney At Oath Ceremony
मार्क कार्नी - फोटो : PTI

विस्तार

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार करते हुए की। उन्होंने अपने उत्तरी पड़ोसी देश मे शामिल होने को लेकर बार-बार मिल रहीं धमकियों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। जस्टिन ट्रूडो की जगह कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद कार्नी ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ का सामना करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्नी ने कहा, 'हम कभी भी, किसी भी तरह से, अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे। अमेरिका, कनाडा नहीं है। हम मूल रूप से एक अलग देश हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सरकार एक दिन वाशिंगटन के साथ मिलकर दोनों देशों के हितों को आगे बढ़ाएगी। सरकार के अधिकारियों ने कहा कि वे आने वाले दिनों में ट्रंप और कार्नी के बीच फोन के जरिए बातचीत कराने की कोशिशों में लगे हुए हैं। दरअसल, जनवरी में ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद से ही अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में तल्खी आ गई है। ट्रंप की ओर से ट्रेड वॉर छेड़ने और कनाडा से 51वां अमेरिकी राज्य बनने की चेतावनी के बाद से ये रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे, अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस और ब्रिटेन का दौरा करेंगे कार्नी
कार्नी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर से मिलने के लिए दोनों देशों की यात्रा करेंगे। उन्हें दोनों देशों से निमंत्रण मिला है। कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें अपने व्यापार भागीदारों में विविधता लानी चाहिए और ऐसा करते हुए अपनी सुरक्षा को मजबूत करना होगा।'

कनाडा के चुनावी समीकरण
इस साल संभावित चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी पर हार का संकट मंडरा रहा है, लेकिन ट्रंप ने शुल्क के रूप में आर्थिक युद्ध की घोषणा कर दी और पूरे देश को 51वें प्रांत के रूप में अमेरिका में मिलाने की चेतावनी दी। अब इन बदले समीकरण के चलते लिबरल पार्टी को चुनाव में बढ़त मिलने के दावे किए जा रहे हैं। ट्रंप ने कनाडा के इस्पात और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है और दो अप्रैल से सभी कनाडाई उत्पादों पर भारी शुल्क लगाने की घोषणा की है।


यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के साये में खत्म हुई जी-7 देशों की बैठक, कनाडा ने कसा तंज

कार्नी सरकार के नए मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ
कार्नी सरकार के नए मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गई है। एफ. फिलिप शैम्पेन कनाडा के नए वित्त मंत्री बन गए हैं। मेलानी जोली को विदेश मंत्री के रूप में बरकरार रखा गया है। क्रिस्टिया फ्रीलैंड को परिवहन और आंतरिक व्यापार मंत्री बनाया गया है। फ्रीलैंड पूर्व उप प्रधानमंत्री हैं, जो लिबरल पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में कार्नी से पिछड़ गई थीं।

कार्नी के बारे में जानिए
कार्नी का जन्म 16 मार्च, 1965 को फोर्ट स्मिथ में हुआ था। उनका पालन-पोषण एडमॉन्टन, अल्बर्टा में हुआ। कार्नी ने 2008 से 2013 तक बैंक ऑफ कनाडा और 2013 से 2020 तक बैंक ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व किया। 2008 के वित्तीय संकट के सबसे बुरे प्रभावों से निपटने में कनाडा की मदद करने के बाद कार्नी को बैंक ऑफ इंग्लैंड की कमान सौंपी गई। 1694 में बैंक ऑफ इंग्लैंड की स्थापना के बाद से ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी गैर-ब्रिटिश व्यक्ति को इसका नेतृत्व सौंपा गया। कार्नी ने वर्ष 2020 में जलवायु कार्रवाई एवं वित्त के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के रूप में काम करना शुरू किया। 2003 में बैंक ऑफ कनाडा के डिप्टी गवर्नर नियुक्त होने से पहले कार्नी ने लंदन, टोक्यो, न्यूयॉर्क और टोरंटो में 13 साल तक काम किया। हालांकि, उन्हें राजनीति का कोई अनुभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed