{"_id":"674d3541f810b499080ebfd6","slug":"canada-trudeau-promises-trump-tougher-border-controls-during-florida-meet-news-in-hindi-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: 'लंबे समय से सुरक्षित संयुक्त सीमा...', घबराए कनाडाई PM ट्रूडो का फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप से वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: 'लंबे समय से सुरक्षित संयुक्त सीमा...', घबराए कनाडाई PM ट्रूडो का फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप से वादा
Mon, 02 Dec 2024 09:49 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 02 Dec 2024 09:49 AM IST
सार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा एलान किया था। उनकी घोषणा से कनाडा और मैक्सिको की नींद उड़ गई थी। शुक्रवार को आनन-फानन में कनाडाई पीएम ट्रंप से मिलने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स/ @JustinTrudeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा अब अमेरिका के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए संयुक्त सीमा पर नियंत्रण मजबूत करने की बात चल रही है। दरअसल, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सख्त सीमा नियंत्रण का वादा किया। उन्होंने कहा कि कनाडा लंबे समय से सुरक्षित संयुक्त सीमा पर नियंत्रण मजबूत करेगा।
विज्ञापन
आनन-फानन में ट्रंप के घर पहुंचे थे ट्रूडो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा एलान किया। उनकी घोषणा से कनाडा और मैक्सिको की नींद उड़ गई थी। शुक्रवार को आनन-फानन में कनाडाई पीएम ट्रंप से मिलने फ्लोरिडा पहुंच गए थे।
विज्ञापन
ट्रंप की इस चेतावनी से डरे थे कनाडाई पीएम
दरअसल, ट्रंप ने कहा था कि वह जनवरी में कार्यभार संभालने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया जाएगा। उनका कहना है कि वो ऐसा तब तक करेंगे जब तक ये देश अपने अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और फेंटेनाइल दवाओं के प्रवाह को बंद नहीं करते।
विज्ञापन
फिलहाल कनाडा सभी वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात का 75 फीसदी संयुक्त राज्य अमेरिका को भेजता है और टैरिफ अर्थव्यवस्था को बुरी तरह नुकसान पहुंचाएंगे। ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने ट्रूडो के साथ सीमा, व्यापार और ऊर्जा पर चर्चा की।
क्या हुई नवनिर्वाचित राष्ट्रपति और कनाडाई पीएम के बीच बात?
जस्टिन ट्रूडो और डोनाल्ड ट्रंप के साथ मेज पर बैठे जन सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि दोनों नेताओं ने कनाडा द्वारा लागू किए जाने वाले अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हम उदाहरण के लिए अतिरिक्त ड्रोन, अतिरिक्त पुलिस हेलीकॉप्टर खरीदने पर विचार कर रहे हैं, हम कर्मियों को फिर से तैनात करने जा रहे हैं। हमारा मानना है कि सीमा सुरक्षित है।'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि कनाडाई और अमेरिकी लोगों को यह दिखाया जाए कि हम प्रत्यक्ष और सशक्त तरीके से आगे बढ़ रहे हैं और हम वास्तव में यही करने जा रहे हैं।' उन्होंने आने वाले दिनों और सप्ताहों में अधिक विवरण देने का वादा किया।
अमेरिकी यह समझेंगे कि इस तरह...
लेब्लांक ने कहा कि कनाडा यह मामला उठाना जारी रखेगा कि टैरिफ दोनों देशों को नुकसान पहुंचाएंगे, यह देखते हुए कि दोनों अर्थव्यवस्थाएं कितनी परस्पर जुड़ी हुई हैं। उन्होंने रात्रिभोज बैठक को बहुत गर्मजोशीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा, 'मुझे विश्वास है कि अमेरिकी यह समझेंगे कि इस तरह से आगे बढ़ना उनके हित में नहीं है।'
बता दें, बैठक के बात ट्रंप टूडो को उनकी कार तक छोड़ने आए। उनसे कहा, 'संपर्क में रहना। आप किसी भी समय फोन कर सकते हो। जल्द ही बात करेंगे।'