फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada top news paper Toronto Star owner Torstar launched online casino business for the group survival

कनाडा में कोरोना से घटी विज्ञापन से मिलने वाली आय, अखबार बचाने के लिए गैम्बलिंग का सहारा!

Tue, 02 Mar 2021 04:47 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Mar 2021 04:47 PM IST
सार

टोरस्टार का प्रकाशन 1892 में हुआ था। आज ये समूह 70 से ज्यादा क्षेत्रीय और सामुदायिक अखबारों का मालिक है। पिछले कुछ सालों से ये समूह कानूनी विवादों में फंसा हुआ था। उसके बाद पिछले अगस्त में इसे नॉर्डस्टार कैपिटल एलपी नाम की कंपनी के हाथों में बेच दिया गया...

विज्ञापन
Canada top news paper Toronto Star owner Torstar launched online casino business for the group survival
casino - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

दुनिया भर में प्रिंट मीडिया कैसे संकट में फंस गया है, इसकी एक मिसाल कनाडा में सामने आई है। विज्ञापन से आमदनी घट जाने के कारण वहां अब एक बड़े मीडिया हाउस को ऑनलाइन कैसीनो चलाने का फैसला करना पड़ा है। प्रिंट मीडिया के लिए पहले ही इंटरनेट और सोशल मीडिया के कारण चुनौतियां बढ़ गई थीं। लेकिन कोरोना महामारी ने एक तरह से उसकी कमर तोड़ दी है। इसलिए कनाडा के सबसे बड़े अखबार समूह ने फैसला किया है कि ऑनलाइन गेमिंग से पैसा कमा कर वह अपने अखबारों को जिंदा रखने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन


इस अखबार समूह के प्रकाशक ने सोमवार को ऑनलाइन गेमिंग एप को बाजार में उतारा। टोरस्टार नामक इस समूह के कार्यकारी अधिकारी कॉरे गुडमैन ने एक बयान में कहा- ‘टोरस्टार ग्रुप 128 साल से ओन्टेरियो प्रदेश का भरोसेमंद ब्रांड रहा है। हमें यकीन है कि टोरस्टार एक अनूठा और जिम्मेदार गेमिंग ब्रांड प्रदान करेगा, जिससे नई नौकरियां पैदा होंगी, ओन्टेरियो की अर्थव्यवस्था के विकास में मदद मिलेगी, और नए टैक्स राजस्व पैदा होंगे, जिनसे हमारे प्रांत में महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाने में मदद मिलेगी।’
विज्ञापन


ओन्टेरियो प्रांत में ऑनलाइन गैम्बलिंग में हर साल वहां के लोग 50 करोड़ कनाडाई डॉलर (लगभग तीन करोड़ 95 लाख अमेरिकी डॉलर) लगाते हैं। इस बाजार में और ज्यादा इजाफा होने का अनुमान है। इसकी वजह यह है कि प्रांतीय सरकार ऑनलाइन गैम्बलिंग को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए वह नई कंपनियों को इस बाजार में उतरने की इजाजत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोरस्टार का प्रकाशन 1892 में हुआ था। आज ये समूह 70 से ज्यादा क्षेत्रीय और सामुदायिक अखबारों का मालिक है। पिछले कुछ सालों से ये समूह कानूनी विवादों में फंसा हुआ था। उसके बाद पिछले अगस्त में इसे नॉर्डस्टार कैपिटल एलपी नाम की कंपनी के हाथों में बेच दिया गया। बताया जाता है कि ये बिक्री छह करोड़ कनाडाई डॉलर में हुई। अखबार खरीदने के बाद राजस्व जुटाने के लिए नई कंपनी ने कई प्रयोग किए। उसने पार्सल डेलिवरी सर्विस भी शुरू की। इसी सिलसिले में सोमवार को कंपनी ने ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया। जानकारों का कहना है कि इस रूप में कंपनी ने एक महत्वाकांक्षी दांव खेला है।

समूह के मालिकों ने स्पष्ट किया है कि ये अखबार समूह प्रगतिशील उद्देश्यों को महत्व देता रहे, वे इस सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। टोरस्टार के अध्यक्ष और सह-मालिक पॉल रिवेट ने एक बयान में कहा- ‘नई की गई पहल से क्वालिटी सामुदायिक पत्रकारिता के विकास और विस्तार में मदद मिलेगी।’

लेकिन गैम्बलिंग क्षेत्र में एक अखबार समूह के उतरने से कनाडा के पत्रकारिता हलकों में हैरत महसूस की गई है। सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी आलोचना हुई है। इसको लेकर कटाक्ष भी किए गए हैँ। हालांकि इस तरफ भी ध्यान दिलाया गया है कि अधिक मुनाफा वाले कारोबारों में उतर कर अखबार के लिए धन जुटाना टोरस्टार का पुराना इतिहास है।


टोरस्टार समूह पहले प्रेम कथाओं वाले उपन्यासों के प्रकाशन का कारोबार चलाता था। लेकिन उससे जुड़ी कंपनी को उसने 2014 में साढ़े चार करोड़ डॉलर में बेच दिया। अब वह ऑनलाइन गैम्बलिंग के क्षेत्र में उतरा है, हालांकि अभी उसे इसके लिए स्थानीय सरकार से अनुमति नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed