फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada theater set on fire shooting during indian film screening doubt on khalistan

Canada: कनाडा में अब भारतीय फिल्मों को बनाया जा रहा निशाना? थिएटर में पेट्रोल छिड़क लगाई आग, फायरिंग भी की

Fri, 03 Oct 2025 08:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Oct 2025 08:37 AM IST
सार

थिएटर के सीईओ ने बताया कि भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग करने के लिए पहले भी उनके थिएटर पर हमले हुए हैं। फिलहाल पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
canada theater set on fire shooting during indian film screening doubt on khalistan
कनाडा के थिएटर में आग लगाते नकाबपोश - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब इमेज/ @The_Facts_Dude

विस्तार

कनाडा में अब भारतीय फिल्मों को निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल कनाडा के ओंटारियो के ओकविले में एक फिल्म थिएटर में आगजनी करने की घटना सामने आई है। वहीं एक अन्य घटना में फिल्म थिएटर के दरवाजे पर गोलियां चलाई गईं। गनीमत रही कि दोनों हादसों में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब बात ये है कि जिन थिएटर पर हमले किए गए, उनमें भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग हो रही थी। ऐसे में आशंका है कि कनाडा में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को प्रभावित करने के लिए ये लक्षित हमले किए जा रहे हैं। इन घटनाओं के पीछे खालिस्तानियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आगजनी हुई फिर गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओकविले के थिएटर में आगजनी बीती 25 सितंबर को की गई, जब दो नकाबपोश लोगों ने थिएटर के मुख्य गेट पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे थिएटर को काफी नुकसान हुआ। यह घटना देर रात हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले के वक्त थिएटर में कोई नहीं था, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। इसके एक हफ्ते बाद 2 अक्तूबर को एक संदिग्ध ने फिल्म थिएटर के गेट पर गोलीबारी की। पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाएं लक्षित हैं और पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है। थिएटर के सीईओ ने बताया कि भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग करने के लिए पहले भी उनके थिएटर पर हमले हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- Putin: पुतिन ने पीएम मोदी को बताया 'बुद्धिमान' और 'संतुलित नेता', बोले- भारत अपना अपमान नहीं होने देगा

भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोकी गई
इस घटना के बाद वहां लोगों में डर का माहौल है। मौजूदा हालात को देखते हुए थिएटर ने एहतियातन दो भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी है। थियेटर प्रबंधन का कहना है  'हम झुकना नहीं चाहते, लेकिन स्टाफ और दर्शकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।' इससे पहले भी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया और टोरंटो में भी भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग करने वाले थिएटर्स को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed