{"_id":"60538685348be73cf675e6e8","slug":"canada-slowest-population-growth-since-world-war-1-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Population Growth: पहले विश्वयुद्ध के बाद 2020 में कनाडा की जनसंख्या में सबसे धीमी वृद्धि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Population Growth: पहले विश्वयुद्ध के बाद 2020 में कनाडा की जनसंख्या में सबसे धीमी वृद्धि
Thu, 18 Mar 2021 10:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
कनाडा: जनसंख्या वृद्धि
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 में कनाडा की जनसंख्या में एक शताब्दी से भी अधिक समय में सबसे धीमी गति से बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को ओटावा में जारी सांख्यिकी डाटा में इसकी जानकारी दी गई। इसके अनुसार पिछले साल देश की जनसंख्या में 0.4 फीसदी का इजाफा हुआ। जिसके बाद अब कनाडा की जनसंख्या तीन करोड़ 80 लाख 48 हजार 738 है। पहले विश्वयुद्ध के दौरान 1916 के बाद यह सबसे धीमी सालाना वृद्धि है।
विज्ञापन
बता दें कि कनाडा की जनसंख्या वृद्धि की गति में आए इस धीमेपन के पीछे का प्रमुख कारण कोरोना वायरस के चलते आप्रवासन पर प्रतिबंध रहा। दरअसल, इस वैश्विक महामारी के चलते देश की सीमाएं बंद रहीं और आप्रवासन गतिविधियां बहुत ही कम रहीं। कनाडा में साल 2020 में एक लाख 84 हजार 625 आप्रवासी दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि यह संख्या साल 2019 के मुकाबले लगभग आधी ही रही।
विज्ञापन
देश छोड़ कर गए ज्यादा, आए कम
इसके अलावा, पिछले साल देश छोड़ कर जाने वाले अस्थायी नागरिकों की संख्या आने वाले नागरिकों के मुकाबले काफी कम रही। इससे कनाडा को 86,535 लोगों का नुकसान हुआ। यह विदेशी निवासियों का सबसे बड़ा शुद्ध नुकसान है। इसमें कर्मचारी और छात्र-छात्राएं आदि शामिल होते हैं। बता दें कि कनाडा की जनसंख्या के साथ-साथ देश के समूचे आर्थिक विकास में भी आप्रवासन एक प्रमुख हिस्सा रखता है।
विज्ञापन
आप्रवासन है कनाडा की रीढ़ की हड्डी
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच साल में, कनाडा की कुल जनसंख्या वृद्धि में आप्रवासन की तीन चौथाई से अधिक की हिस्सेदारी रही है। लेकिन, साल 2020 में इस आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई। खास बात है कि आप्रवासन कनाडा की पूरी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ यहां की हाउसिंग मार्केट से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक को प्रभावित करता है। लेकिन, पिछले साल कोरोना वायरस संकट ने इसे बुरी तरह प्रभावित किया।
मौत के मामले में भी बन गया रिकॉर्ड
इसके साथ ही कनाडा में पिछले साल मृत्युओं की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़त देखी गई। मौत का यह आंकड़ा देश के इतिहास में पहली बार तीन लाख को पार कर गया। इसमें से हर 20 में से एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की वजह से हुई। इसके अलावा जनसंख्या वृद्धि की प्राकृतिक दर (जन्म और मृत्यु में अंतर) भी घटकर 62,834 पर पहुंच गई। यह साल 1922 के बाद से देश में सबसे कम वृद्धि है।