{"_id":"64a2cf251e2f7acab7037039","slug":"canada-s-first-turbaned-sikh-police-officer-appointed-chair-of-worksafebc-s-board-of-directors-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनिष्क हमले की जांच करने वाले पूर्व कनाडाई सिख अधिकारी वर्कसेफबीसी के अध्यक्ष नियुक्त, जानें डिटेल्स","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनिष्क हमले की जांच करने वाले पूर्व कनाडाई सिख अधिकारी वर्कसेफबीसी के अध्यक्ष नियुक्त, जानें डिटेल्स
Mon, 03 Jul 2023 07:07 PM IST
कुमार विवेक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:07 PM IST
सार
ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने घोषणा की है कि सेवानिवृत्त कनाडाई सिख पुलिस अधिकारी बलतेज सिंह ढिल्लों को तीन साल के कार्यकाल के लिए वर्कसेफबीसी बोर्ड के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो 30 जून से प्रभावी होगा। वर्कसेफबीसी एक प्रांतीय एजेंसी है जो पूरे ब्रिटिश कोलंबिया में सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर कार्यस्थलों को बढ़ावा देती है। ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा का एक प्रांत है।
विज्ञापन
बलतेज सिंह ढिल्लों
- फोटो : Social Media
विस्तार
कनिष्क एअर इंडिया आतंकी हमले की जांच टीम का हिस्सा रहे सेवानिवृत्त कनाडाई सिख पुलिस अधिकारी बलतेज सिंह ढिल्लों को एजेंसी का प्रथम दक्षिण एशियाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर कार्यस्थलों को बढ़ावा देती है। ढिल्लों, वर्दी के एक हिस्से के रूप में पगड़ी पहनने वाले देश के प्रथम रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) अधिकारी हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने घोषणा की है कि उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए वर्कसेफबीसी बोर्ड के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो 30 जून से प्रभावी होगा। वर्कसेफबीसी एक प्रांतीय एजेंसी है जो पूरे ब्रिटिश कोलंबिया में सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर कार्यस्थलों को बढ़ावा देती है। ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा का एक प्रांत है।
विज्ञापन
ढिल्लों 2017 से इसके निदेशक मंडल के सदस्य हैं। शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सामुदायिक सेवा के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गोल्डन एंड डायमंड जुबली मेडल से सम्मानित किये गये सेवानिवृत्त अधिकारी ने ‘‘वर्दी के हिस्से के रूप में पगड़ी पहने वाले प्रथम आरसीएमपी के रूप में इतिहास रचा।’’
विज्ञापन
वह 1985 के कनिष्क एअर इंडिया बम हमले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। उल्लेखनीय है कि 23 जून 1985 को टोरंटो से लंदन जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गये थे।