{"_id":"5e59a8d48ebc3ef3812f6052","slug":"canada-refuses-to-pay-for-security-of-prince-harry-and-markle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रिंस हैरी और मेगन की सुरक्षा का खर्च नहीं उठाएगी कनाडा सरकार, किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब प्रिंस हैरी और मेगन की सुरक्षा का खर्च नहीं उठाएगी कनाडा सरकार, किया इनकार
Sat, 29 Feb 2020 05:27 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 29 Feb 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा सरकार अब प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की सुरक्षा पर होने वाले सुरक्षा खर्चे नहीं उठाएगी। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
नवंबर के बाद से शाही दंपती पश्चिमी ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक समुद्र के किनारे हवेली में आंशिक रूप से रह रहे हैं। पिछले महीने, उन्होंने ब्रिटेन के राजघराने से अलग होने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस ने इस देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित व्यक्तियों के समझौते के तहत युगल के लिए सुरक्षा प्रदान की है। लेकिन उन्होंने एक बयान में कहा कि आने वाले हफ्तों में यह समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में 77 फीसदी लोगों ने कहा था कि कनाडा के करदाताओं को शाही दंपती के लिए सुरक्षा लागतों का भुगतान नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे कनाडा में महारानी के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं रह रहे हैं।