फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada PM Justin Trudeau announces September 20 snap elections news in Hindi

कनाडा: 20 सितंबर को होंगे मध्यावधि चुनाव, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने किया एलान

Sun, 15 Aug 2021 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 Aug 2021 09:32 PM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को एलान किया कि देश में मध्यावधि चुनाव का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
Canada PM Justin Trudeau announces September 20 snap elections news in Hindi
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : फेसबुक

विस्तार

कनाडा में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान इसी साल 20 सितंबर को होगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को की। इससे पहले ट्रूडो ने गवर्नर जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद भंग करने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। ट्रूडो संसद में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश कर रहे हैं। दो साल पहले उनकी पार्टी बहुमत हासिल करने से चूक गई थी। जिसके चलते कानून पारित करवाने के लिए उन्हें विपक्षी दलों पर निर्भर रहना पड़ा है।

विज्ञापन


साइमन से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इस समय आपकी सरकार जो निर्णय लेती है वह उस भविष्य को तय करेगा जिसमें आपके बच्चे और उनके बच्चे बड़े होंगे।' उल्लेखनीय है कि पिछले दो साल से बहुमत न होने के कारण कानून पारित कराने के लिए विपक्षी दलों पर निर्भर रहे हैं। हालांकि, बीते महीनों में उन्होंने विपक्षी दलों पर कानूनों को पारित कराने में देरी करने के आरोप भी लगाए हैं। अब उनकी मंशा इस चुनाव में बहुमत हासिल करने पर होगी।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed