फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada: Permanent residents can become part of the army in Canada, Indians benefit

Canada : कनाडा में स्थायी निवासी बन सकते हैं सेना का हिस्सा, भारतीयों को फायदा

Mon, 14 Nov 2022 11:53 PM IST
योगेश साहू एजेंसी, टोरंटो।
एजेंसी, टोरंटो। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 14 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Canada: Permanent residents can become part of the army in Canada, Indians benefit
कनाडा - फोटो : iStock

कनाडा के सशस्त्र बलों (सीएएफ) ने घोषणा की कि स्थायी निवासियों को अब सेवाओं में भर्ती की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि सेना में इन दिनों सैनिकों की कमी है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई कि कनाडाई स्थायी निवासियों में बड़ी संख्या में भारतीय शामिल है और सीएएफ के फैसले से उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की अपार संभावना बनी है।

विज्ञापन


‘सीटीवी न्यूज’ की खबर के अनुसार, ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ की ‘पुरानी भर्ती प्रक्रिया’ में बदलाव की घोषणा के पांच साल बाद यह एलान हुआ है। इस कदम से कनाडा में 10 साल से रह रहे स्थायी निवासियों को आवेदन करने की अनुमति होगी। नोवा स्कोशिया के ‘रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट’ के अनुसार, इससे पहले स्थायी निवासी केवल ‘स्किल्ड मिलिट्री फॉरेन एप्लिकेंट’ (एसएमएस) कार्यक्रम के तहत ही आवेदन दे सकते थे। 
विज्ञापन


अब सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को कनाडाई होना होगा, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक (या 16, बशर्ते कि उनके पास माता-पिता की सहमति हो) हो और एक अधिकारी पद पर भर्ती के वास्ते आवेदन देने के लिए उनके पास ग्रेड 10 या ग्रेड 12 की शिक्षा की डिग्री होनी चाहिए। यह नियम स्थायी निवासियों पर भी लागू होंगे। सीएएफ ने सितंबर में हजारों पद रिक्त होने को लेकर चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 तक स्थायी निवासी बनेंगे 1 लाख नए प्रवासी
2021 तक कनाडा में 80 लाख से अधिक (कुल आबादी का 21.5%) अप्रवासी थे। पिछले साल लगभग 1 लाख भारतीय कनाडा के स्थायी निवासी बन गए। देश ने रिकॉर्ड 4.05 लाख अप्रवासियों को शरण दी। 


हजारों रिक्त पदों को भरने की कवायद
कनाडा में फिलहाल करीब 12,000 स्थायी सैनिक हैं। जानकारी के मुताबिक, कनाडाई सेना में हजारों पद रिक्त हैं। यह उन पदों को भरने की कवायद है। अभी कुछ वक्त पूर्व ही रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने भी 10 वर्षों से कनाडा में रह रहे विदेशियों का पुलिस सर्विस में आवेदन करने की अनुमति प्रदान की है। मार्च में कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वदलते वैश्विक भू-राजनीति परिदृश्य के बीच सीएएफ को प्रसार की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed