फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada MP Arya angry on his government angry over inaction against Khalistanis

कनाडा: अपनी ही सरकार पर भड़के सांसद आर्य, खालिस्तानियों के खिलाफ निष्क्रियता से थे नाराज

Mon, 25 Sep 2023 05:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 05:43 AM IST
सार

कनाडाई सांसद ने देश में रह रहे हिंदुओं के भयभीत होने की तीन वजहें बताईं। पहली, खालिस्तान आंदोलन का इतिहास हिंसा व मौतों से भरा पड़ा है। खालिस्तानी आतंकी अब तक हजारों हिंदुओं व सिखों को मार चुके हैं। कनाडावासी शायद 38 साल पहले एयर इंडिया धमाके को भूले नहीं होंगे।

विज्ञापन
Canada MP Arya angry on his government angry over inaction against Khalistanis
canada flag - फोटो : social media

विस्तार

कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के सांसद चंद्र आर्य रविवार को अपनी ही सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार खालिस्तानी आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई में निष्क्रियता बरत रही है, जबकि चरमपंथियों की धमकी के बाद देश के हिंदू समुदाय के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


आर्य ने यह टिप्पणी गुरपतवंत सिंह पन्नू व अन्य आतंकियों की उस धमकी के बाद की है, जिसमें कनाडा में रह रहे हिंदुओं को भारत लौटने की धमकी दी गई है। कनाडाई सांसद ने सीबीसी न्यूज से बातचीत में कहा, संसद में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से दिए गए बयान के बाद मैं उसके परिणाम को लेकर चिंतित हूं। उन्होंने एक लोकप्रिय कॉलम का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि कनाडा में जातीय व सांप्रदायिक रक्तपात का खतरा वास्तविक है। आर्य ने कहा, मुझे चिंता है कि इस रक्तपात में खून हिंदू कनाडाई का होगा। आर्य ने दावा किया कि कनाडा में रहने वाले ज्यादातर सिख खालिस्तानी हरकतों का समर्थन नहीं करते। हालांकि, वे खुलेआम खालिस्तानियों का विरोध नहीं करते, लेकिन कनाडा के हिंदुओं से उनके मधुर व करीबी रिश्ते हैं।
विज्ञापन


हिंदू कनाडाई के भयभीत होने की तीन वजहें
कनाडाई सांसद ने देश में रह रहे हिंदुओं के भयभीत होने की तीन वजहें बताईं। पहली, खालिस्तान आंदोलन का इतिहास हिंसा व मौतों से भरा पड़ा है। खालिस्तानी आतंकी अब तक हजारों हिंदुओं व सिखों को मार चुके हैं। कनाडावासी शायद 38 साल पहले एयर इंडिया धमाके को भूले नहीं होंगे। यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार और 9/11 से पहले दुनिया की सबसे बड़ी विमानन आतंकी वारदात थी। इसे कनाडा के खालिस्तानी आतंकी ने अंजाम दिया था। वास्तविकता यह है कि उन आतंकियों की कनाडा की कुछ जगहों पर आज भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नू पर अबतक नहीं की गई कोई कार्रवाई
दूसरी, कुछ महीने पहले टोरंटो में भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का सार्वजनिक स्थान पर एक कटआउट लगाया गया, जिसमें उनकी साड़ी खून से सनी थी और दो हत्यारे उन पर बंदूकें ताने थे। इसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने और जश्न मनाने की अनुमति दी गई। तीसरा, पन्नू खुलेआम नफरती अपराध कर रहा है और उसपर अबतक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed