फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada indian woman death inside oven in Walmart store remain suspicious what police said

Canada: वालमार्ट स्टोर के ओवन में जलकर मरने वाली भारतीय लड़की की मौत पर संशय बरकरार, पुलिस ने भी खड़े किए हाथ

Tue, 19 Nov 2024 11:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Nov 2024 11:59 AM IST
सार

बीते अक्तूबर में कनाडा के वालमार्ट के एक स्टोर में भारतीय युवती गुरसिमरन कौर की लाश मिली थी। यह लाश स्टोर में बिक्री के लिए रखे एक ओवन में जली हुई हालत में मिली थी। 

विज्ञापन
canada indian woman death inside oven in Walmart store remain suspicious what police said
वालमार्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा के हुई एक भारतीय युवती की मौत के मामले में कनाडा पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि युवती की मौत में किसी दूसरे व्यक्ति की संलिप्तता के सबूत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि बीते अक्तूबर में कनाडा के वालमार्ट के एक स्टोर में भारतीय युवती गुरसिमरन कौर की लाश मिली थी। यह लाश स्टोर में बिक्री के लिए रखे एक ओवन में जली हुई हालत में मिली थी। 
विज्ञापन


कनाडा पुलिस बोली- कई सवालों के जवाब कभी नहीं मिल सकेंगे
अब कनाडा पुलिस ने अपनी जांच के बाद गुरसिमरन की मौत में किसी दूसरे व्यक्ति के शामिल होने की आशंका से इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा कि किसी तरह की साजिश के उन्हें सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा कि 'हम जानते हैं कि घटना को लेकर कई सवाल हैं कि आखिर उस वक्त क्या हुआ था। लेकिन जांच, कई लोगों से पूछताछ और वीडियो फुटेज देखने के बाद हम कह सकते हैं कि घटना में कोई संदिग्ध नहीं है। हमें नहीं लगता कि घटना में कोई दूसरा व्यक्ति शामिल था। हमें ये भी लगता है कि कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब शायद अब कभी नहीं मिलेंगे।'
विज्ञापन


अक्तूबर में हुई थी घटना
उल्लेखनीय है कि कनाडा के हेलीफेक्स इलाके में स्थित एक वालमार्ट स्टोर में भारतीय युवती गुरसिमरन कौर नौकरी करती थी। उसी स्टोर में गुरसिमरन की मां भी नौकरी करती थी। बीते अक्तूबर में स्टोर में रखे एक ओवन में गुरसिमरन बंद हो गई और कई घंटे बाद उसकी जली हुई लाश ओवन से बरामद की गई थी। स्टोर में काम करने वाले अन्य सहकर्मियों ने बताया था कि शायद गुरसिमरन उस ओवन में बंद हो गई थी, लेकिन उनका ये भी कहना है कि कर्मचारियों को ओवन में जाने की कोई मजबूरी नहीं है और ओवन का गेट भी ओटोमैटिक नहीं है। ऐसे में गुरसिमरन उस ओवन में क्यों गई और क्यों इस बारे में किसी को पता नहीं चला? ये एक बड़ा सवाल है। गुरसिमरन कनाडा में अपनी मां के साथ रहती थी और उसके पिता और भाई भारत में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed