{"_id":"64182a00c846743cc5096813","slug":"canada-indian-sikh-student-beaten-drag-with-hairs-hate-crime-case-in-british-columbia-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hate Crime: कनाडा में सिख छात्र पर हमला, मारा-पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hate Crime: कनाडा में सिख छात्र पर हमला, मारा-पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 20 Mar 2023 03:10 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 20 Mar 2023 03:10 PM IST
सार
आरोप है कि गगनदीप को बुरी तरह पीटा गया और उसकी पगड़ी भी खोल दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों ने भारतीय युवक को बालों से पकड़कर सड़क किनारे घसीटा।
विज्ञापन
कनाडा में भारतीय छात्र पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में घृणा अपराध का नया मामला सामने आया है। दरअसल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक भारतीय सिख छात्र को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इलाके की काउंसलर मोहिनी सिंह ने घटना को भयावह करार दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
क्या है मामला
खबर के अनुसार, भारतीय छात्र गगनदीप सिंह (21 वर्षीय) शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे राशन का कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां से लौटते हुए बस में 12-15 लोगों के एक ग्रुप ने भारतीय युवक को परेशान करना शुरू कर दिया। जब गगनदीप ने इसका विरोध किया और पुलिस बुलाने की बात कही तो आरोपी युवक और भी उग्र हो गए और गगनदीप को परेशान करना जारी रखा। इस पर गगनदीप बस से उतर गया तो आरोपी युवक भी बस से उतर गए और इसके बाद उन्होंने गगनदीप पर हमला बोल दिया।
ये भी पढ़ें- Canada: प्रसिद्ध हिंदू मंदिर पर लिखे भारत विरोधी नारे, भारत ने कनाडा सरकार से जताई नाराजगी
विज्ञापन
आरोप है कि गगनदीप को बुरी तरह पीटा गया और उसकी पगड़ी भी खोल दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों ने भारतीय युवक को बालों से पकड़कर सड़क किनारे घसीटा। बाद में आरोपी, गगनदीप को सड़क पर पड़ा हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद गगनदीप ने अपने एक दोस्त को फोन करके बुलाया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। इलाके का काउंसलर मोहिनी सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की आंख, पसलियों में काफी चोट आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय और सिख होने के चलते युवक को निशाना बनाया गया।
मोहिनी सिंह ने इसे रंगभेद और घृणा अपराध की घटना करार दिया और कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने बयान जारी कर घृणा अपराध की इस घटना पर चिंता जाहिर की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।