फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada indian origin robber crash with car killed chennai couple and grandson claim report

Canada: क्या चोरी कर भाग रहे लुटेरे की गलती से गई भारतीय दंपती की जान? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 09 May 2024 12:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 May 2024 12:47 PM IST
सार

29 अप्रैल को श्रीनिवासपिल्लई अपनी पत्नी, बेटे, बहू और नवजात पोते के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ओंटारियो के क्लैरिंगटन इलाके में एक शराब की दुकान में लूट हुई है। 

विज्ञापन
canada indian origin robber crash with car killed chennai couple and grandson claim report
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बीती 29 अप्रैल को कनाडा में एक सड़क हादसे में भारतीय दंपती और उनके पोते की मौत हो गई थी। अब कनाडा के मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दरअसल एक भारतीय मूल का संदिग्ध लुटेरा पुलिस से बचने के लिए गलत दिशा में गाड़ी दौड़ा रहा था, इसी दौरान उसकी कार सामने से आ रही भारतीय दंपती की कार से टकरा गई। इस हादसे में भारतीय दंपती और उनके पोते की मौत हो गई। घटना में संदिग्ध लुटेरा गगनदीप सिंह भी मारा गया। 
विज्ञापन


पोते से मिलने गए थे भारतीय दंपती
भारत के चेन्नई के निवासी मनिवन्नन श्रीनिवासपिल्लई (60 वर्षीय) और उनकी पत्नी महालक्ष्मी अनंतकृष्णन (55 वर्षीय) अपने बेटे के पास कनाडा घूमने गए थे। दरअसल श्रीनिवासपिल्लई के पोते का जन्म हुआ था और दंपती पोते को देखने के लिए ही कनाडा गए थे। 29 अप्रैल को श्रीनिवासपिल्लई अपनी पत्नी, बेटे, बहू और नवजात पोते के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ओंटारियो के क्लैरिंगटन इलाके में एक शराब की दुकान में लूट हुई है। सूचना पर पुलिस संदिग्ध आरोपी भारतीय मूल के गगनदीप सिंह (21 वर्षीय) की कार का पीछा कर रही थी। 
विज्ञापन


संदिग्ध पर पहले भी लगे चोरी के आरोप
पुलिस से बचने के लिए गगनदीप ने अपनी कार को गलत दिशा में तेज रफ्तार से दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान गगनदीप की कार सामने से आ रही भारतीय दंपती की कार से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें भारतीय दंपती मनिवन्नन श्रीनिवासपिल्लई और उनकी पत्नी महालक्ष्मी अनंतकृष्णन और उनके पोते के साथ ही गगनदीप सिंह की भी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गगनदीप सिंह पर पहले भी चोरी के तीन आरोप लग चुके थे और फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था। इस हादसे में एक अन्य भारतीय मूल का व्यक्ति मनप्रीत गिल भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed