{"_id":"6510cdeabf058e7fe00fd053","slug":"canada-have-bad-relation-with-china-and-russia-expect-india-suggests-to-change-foreign-policy-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा: भारत से पहले चीन-रूस से भी कनाडा के रिश्ते खराब, जापान टाइम्स का सुझाव- विदेश नीति में करें बदलाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा: भारत से पहले चीन-रूस से भी कनाडा के रिश्ते खराब, जापान टाइम्स का सुझाव- विदेश नीति में करें बदलाव
Mon, 25 Sep 2023 05:42 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:42 AM IST
सार
जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कनाडा को विदेश नीति में बदलाव करते हुए मध्य शक्ति वाले देशों का रवैया छोड़ देना चाहिए। उसे हिंद-प्रशांत कूटनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
कनाडा का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की तरफ से भारत पर अनर्गल व निराधार आरोप लगाए जाने के बाद दुनिया के विभिन्न हिस्सों से ओटावा की विदेश नीति में बदलाव की सलाह आने लगी है।
विज्ञापन
जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कनाडा को विदेश नीति में बदलाव करते हुए मध्य शक्ति वाले देशों का रवैया छोड़ देना चाहिए। उसे हिंद-प्रशांत कूटनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार के एक प्रकरण के कारण कनाडा के चीन के साथ रिश्ते पहले ही खराब हो चुके हैं। रूस के साथ भी कनाडा के संबंध बेहतर नहीं हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में कनाडा खुलेआम कीव का समर्थन कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओटावा ने अनजाने में खुद को उस स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां सबसे रिश्ते खराब हुए हैं।
विज्ञापन