{"_id":"679af5cb4d5eb6e694001a2e","slug":"canada-air-india-bomb-blast-1985-british-columbia-supreme-court-convicts-tanner-fox-20-year-jail-without-parol-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: एअर इंडिया बम धमाके के आरोपी मलिक के हत्यारे को उम्रकैद; टान्नर फॉक्स को 20 साल तक बिना पैरोल सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: एअर इंडिया बम धमाके के आरोपी मलिक के हत्यारे को उम्रकैद; टान्नर फॉक्स को 20 साल तक बिना पैरोल सजा
Thu, 30 Jan 2025 09:15 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:15 AM IST
सार
20 साल पहले हुए एअर इंडिया बम धमाके के आरोपी रिपुदमन मलिक के हत्यारे को उम्रकैद की सजा हुई है। अदालत हत्यारोपी टान्नर फॉक्स को 20 साल तक बिना पैरोल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा की एक अदालत ने 1985 में एअर इंडिया बम धमाके के संदिग्ध रहे रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के लिए दोषी 24 वर्षीय टान्नर फॉक्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मलिक को बाद में बरी कर दिया गया था। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के लिए फॉक्स को 20 साल तक बिना किसी पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
भारत में खालिस्तान समर्थक बताए गए रिपदमन सिंह मलिक की 15 जुलाई, 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में अपनी कार में बैठे वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मलिक और सह-आरोपी अजायब सिंह बागरी को 2005 में एयर इंडिया बमबारी से संबंधित सामूहिक हत्या और साजिश के आरोपों से बरी कर दिया गया था। मलिक की हत्या के दो हफ्ते बाद, कनाडाई पुलिस ने वैंकूवर से लगभग 75 किलोमीटर दूर ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड निवासी फॉक्स और उसके साथी जोस लोपेज को वैंकूवर से गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
हिंदू राष्ट्रवाद व खालिस्तानी उग्रवाद ब्रिटेन में नया खतरा
ब्रिटेन में उभरते हुए 9 खतरों में हिंदू राष्ट्रवाद और खालिस्तानी उग्रवाद को शामिल किया गया है। यह जानकारी गृह मंत्रालय के दस्तावेज से लीक हुई है। यह समिति अगस्त 2024 में ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के सचिव यवेट कूपर ने बनाई थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू राष्ट्रवाद को एक उग्रवादी विचारधारा के रूप में पहचाना गया है। खालिस्तानी उग्रवाद को भी प्रमुख उभरते खतरों में सूचीबद्ध किया गया है। खालिस्तान समर्थकों द्वारा अपने उद्देश्य के लिए हिंसा फैलाने को लेकर चिंता जताई गई है।